Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: 70वें जन्मदिन पर मायावती ने जताया विश्वास, 2027 में अकेले चुनाव लड़कर सत्ता वापसी का ऐलान!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 70वें जन्मदिन पर मायावती ने जताया विश्वास, 2027 में अकेले चुनाव लड़कर सत्ता वापसी का ऐलान!
Trending Newsराज्य

70वें जन्मदिन पर मायावती ने जताया विश्वास, 2027 में अकेले चुनाव लड़कर सत्ता वापसी का ऐलान!

news desk
Last updated: January 15, 2026 1:23 pm
news desk
Share
मायावती का 70वें जन्मदिन पर पर किया बड़ा एलान !
मायावती का 70वें जन्मदिन पर पर किया बड़ा एलान !
SHARE

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर एक बड़ा राजनीतिक एलान किया है। इस बार उन्होंने साफ संकेत दिए हैं कि उनकी नजर केवल अपने कोर वोट बैंक पर ही नहीं, बल्कि ब्राह्मण, क्षत्रिय और यादव समुदायों पर भी है।

दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण गठबंधन
मायावती की मौजूदा रणनीति को समझने के लिए 2007 के विधानसभा चुनावों को याद करना जरूरी है। उस समय मायावती ने ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का एक ऐसा प्रयोग किया था, जिसने राजनीतिक विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था। जिसका नारा था: “हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्णु महेश है।” जिसके बाद दलित-ब्राह्मण गठजोड़ ने बसपा को पूर्ण बहुमत दिलाया और मायावती चौथी बार मुख्यमंत्री बनीं। सवर्ण समाज (खासकर ब्राह्मणों) ने तब मायावती को ‘कानून व्यवस्था’ के नाम पर खुलकर वोट दिया था।

अब ब्राह्मण और अन्य वर्गों पर फोकस क्यों?
अपने जन्मदिन पर मायावती ने स्पष्ट किया कि ब्राह्मण समुदाय की इच्छाओं और उनके मान-सम्मान का बसपा में पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने क्षत्रिय और यादव समाज के उन लोगों को भी साथ लाने की कोशिश की है जो सपा या भाजपा से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा की “हमारी पार्टी सभी जातियों और धर्मों के गरीबों का हित चाहती है। 2007 में हमने ये करके दिखाया था, और हम उसी भाईचारे को फिर से जिंदा कर रहे हैं’।

अपनी सरकार के दौरान धार्मिक स्थलों के सम्मान और शांतिपूर्ण ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार मुस्लिम और अल्पसंख्यक समाज के समर्थन और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए बसपा सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा की हमारी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेगी, हालांकि मायावती पुराना इतिहास दोहराना चाहती हैं, लेकिन पिछले 20 सालो में उत्तर प्रदेश की राजनीति की जमीन पूरी तरह बदल चुकी है। 2027 की राह में कुछ बड़ी चुनौतियां हैं:
कहा जा रहा है की 2007 में भाजपा कमजोर थी, लेकिन आज भाजपा के पास सवर्णों का एक बड़ा हिस्सा और गैर-जाटव दलित वोट बैंक मजबूती से जुड़ा है।
अखिलेश यादव का PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला बसपा के पारंपरिक वोटों में सेंध लगा रहा है।
पिछले कुछ चुनावों में मुस्लिम मतदाता बसपा की तुलना में सपा की ओर अधिक झुका हुआ नजर आया है।

ये कोशिश कितनी कारगर होगी?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती का ‘ब्राह्मण कार्ड’ केवल तभी सफल होगा जब वो ब्राह्मणों को ये भरोसा दिला पाएं कि बसपा ही भाजपा का असली विकल्प है। केवल टिकट वितरण में हिस्सेदारी देना काफी नहीं होगा, बल्कि उन्हें ज़मीनी स्तर पर ‘भाईचारा कमेटियों’ को 2007 की तरह ही सक्रिय करना होगा।
2027 की लड़ाई मायावती के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति है। यदि उनका ये सोशल इंजीनियरिंग कार्ड चल गया, तो वे फिर से किंगमेकर की भूमिका में आ सकती हैं। वरना, यूपी की द्विकोणीय (सपा बनाम भाजपा) होती राजनीति में बसपा के लिए अस्तित्व बचाना चुनौतीपूर्ण होगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BrahminSammelan, BSP, BSPStrategy, DalitBrahminUnity, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Mayawati, MayawatiBirthday, Mission2027, SocialEngineering, Trending News, UPPolitics, UttarPradesh
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में यूपी अंडर-14 टीम मजबूत दावेदार, आंकड़े दे रहे गवाही
Next Article अखिलेश ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन निशाने पर आ गई BJP…देखें उनके पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है..

फीचर

View More

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है…

By news desk 3 Min Read

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर…

5 Min Read
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के मिशन ने मिडिल ईस्ट की…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

शोमैन की यादों का आशियाना टूटा! राज कपूर की पेशावर हवेली का हिस्सा बारिश-भूकंप से ढहा,अधिकारियों ने की तत्काल बहाली की अपील

पेशावर, 5 अप्रैल 2026: बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर की यादों को संजोने वाली पेशावर स्थित कपूर हवेली (Kapoor…

3 Min Read
मेरठ: बेटी के तलाक पर जज पिता ने मनाया जश्न
Trending Newsराज्य

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार एक भारतीय चेहरा इतिहास रचने…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?