Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी: आर्यन जुयाल के नाबाद 150, वीजेडी सिस्टम से UP ने असम को हराया, जीत का चौका लगाया
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > विजय हजारे ट्रॉफी: आर्यन जुयाल के नाबाद 150, वीजेडी सिस्टम से UP ने असम को हराया, जीत का चौका लगाया
खेलराज्य

विजय हजारे ट्रॉफी: आर्यन जुयाल के नाबाद 150, वीजेडी सिस्टम से UP ने असम को हराया, जीत का चौका लगाया

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 31, 2025 7:34 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

आर्यन जुयाल (नाबाद 150) के तूफानी शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी के अहम मुकाबले में असम को वीजेडी (VJD) प्रणाली के तहत 58 रन से हरा दिया। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 42 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए थे। इसके बाद खराब रोशनी के चलते मैच आगे नहीं बढ़ सका और वीजेडी नियम के आधार पर उत्तर प्रदेश को 58 रन से विजेता घोषित किया गया।

उत्तर प्रदेश की ओर से अभिषेक गोस्वामी 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। प्रियम गर्ग ने 52 रन की अहम पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल 17 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान आर्यन जुयाल ने 140 गेंदों में 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ क्रीज पर मौजूद रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए।विप्रज निगम और जीशान अंसारी की शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तर प्रदेश ने राजकोट में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी के चौथे मुकाबले में असम को 48.4 ओवर में 308 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह मैच जीतने के लिए उत्तर प्रदेश को 309 रनों का लक्ष्य मिला है।

असम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह निर्णय शुरुआत में ही गलत साबित हुआ। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज 39 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रद्युन सैकिया 13 और सौरव 15 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सुमीत घाडीगांवकर और शिबशंकर रॉय ने तीसरे विकेट के लिए 171 रनों की अहम साझेदारी कर असम की पारी को संभाला। सुमीत घाडीगांवकर ने 86 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं शिबशंकर रॉय ने 83 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 82 रन बनाए।

हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा असम के अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाते हुए असम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।

गेंदबाजी में विप्रज निगम ने 9.4 ओवर में 66 रन देकर चार विकेट, जबकि जीशान अंसारी ने 10 ओवर में 60 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा कुणाल, करण और प्रशांत वीर को एक-एक सफलता मिली।

क्या है VJD मैथड?

VJD यानी वीजेडी प्रणाली बारिश या अन्य कारणों से बाधित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में संशोधित लक्ष्य तय करने की एक पद्धति है। इस सिस्टम को केरल के सिविल इंजीनियर वी. जयदेवन ने विकसित किया है। इसे पारंपरिक डीएलएस (डकवर्थ–लुईस–स्टर्न) पद्धति के विकल्प के तौर पर देखा जाता है।

वीजेडी मैथड का इस्तेमाल सबसे पहले इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में किया गया था। इसके बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में भी लक्ष्य तय करने के लिए आज तक इसी पद्धति को अपनाया जाता है। वहीं, आईपीएल के चौथे और पांचवें सीजन के दौरान भी इस सिस्टम को लागू करने पर चर्चा हुई थी, हालांकि बाद में डीएलएस प्रणाली को ही प्राथमिकता दी गई।

वीजेडी पद्धति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मैच में ओवरों की कटौती के बावजूद दोनों टीमों के लिए लक्ष्य अधिक न्यायसंगत और व्यावहारिक तरीके से तय किया जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: UP Cricket News, UP vs Assam Vijay Hazare, असम क्रिकेट टीम, उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम, क्रिकेट न्यूज़ हिंदी, घरेलू क्रिकेट समाचार, जीशान अंसारी गेंदबाजी, यूपी को 309 रन का लक्ष्य, यूपी बनाम असम, राजकोट क्रिकेट मैच, वनडे घरेलू क्रिकेट, विजय हजारे ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी मैच, विप्रज निगम विकेट, शिबशंकर रॉय पारी, सुमीत घाडीगांवकर शतक
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article new year celebration बारिश, आतिशबाजी और भावुक श्रद्धांजलि के बीच दुनिया में इन इन जगहों पर हुआ नए साल 2026 का आगाज़
Next Article नास्त्रेदमस की अनोखी भविष्यवाणियां 2026 को लेकर नास्त्रेदमस की ये अनोखी भविष्यवाणियां आपको डरा सकती हैं!

फीचर

View More

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग…

By news desk 4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

मुगलों से पहले भी था हरम का सिस्टम? जानिए किस सल्तनत में शुरू हुई शाही महिलाओं की यह व्यवस्था और कैसे तय होती थी रैंक

नई दिल्ली: हरम का नाम आते ही अक्सर मुगल बादशाहों और उनके…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर 2026 को हुए मतदान के…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर कि देखने वालों की रूह…

3 Min Read
Latest Newsखेल

संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, इशान किशन नंबर-1; 2026 में इन 8 भारतीयों ने बनाए सबसे ज्यादा T20 रन

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की। सीरीज में उन्होंने…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के मेडल में छिपी है एथलीटों के संघर्ष की कहानी, जानिए किसने डिजाइन किया और क्या हैं 5 खासियतें

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 के मेडल्स का डिजाइन अपनी कलात्मकता और…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?