Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ बनेगा क्रिकेट का नया हब, IPLके साथ पहली बार गूंजेगा LPL, नीलामी के लिए तैयार खिलाड़ी, कब होगा ऑक्शन
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लखनऊ बनेगा क्रिकेट का नया हब, IPLके साथ पहली बार गूंजेगा LPL, नीलामी के लिए तैयार खिलाड़ी, कब होगा ऑक्शन
Trending Newsखेल

लखनऊ बनेगा क्रिकेट का नया हब, IPLके साथ पहली बार गूंजेगा LPL, नीलामी के लिए तैयार खिलाड़ी, कब होगा ऑक्शन

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: December 31, 2025 1:45 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए आने वाला साल क्रिकेट के लिहाज से काफी खास होने जा रहा है। एक ओर जहां लखनऊ में आईपीएल के सात मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) के आयोजन की भी तैयारियां जोरों पर हैं।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) इस लीग को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। नई प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में इसे एक बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक उचित मंच नहीं मिल पाया है। ऐसे खिलाड़ियों के लिए लखनऊ प्रीमियर लीग एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

लीग के लिए आयोजित तीन दिवसीय ट्रायल से यह साफ हो गया है कि लखनऊ में इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ट्रायल में जहां 20 से 30 वर्ष तक के अनुभवी खिलाड़ी पहुंचे, वहीं 14 से 18 वर्ष की उम्र के होनहार युवाओं ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया।

आईपीएल की तर्ज पर लखनऊ में पहली बार आयोजित की जा रही लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL), क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जबकि इसके आयोजन और प्रबंधन की जिम्मेदारी पेशेवर खेल आयोजन कंपनी क्वैड स्पोर्ट्स को सौंपी गई है।

लीग के लिए चार दिवसीय ट्रायल की शुरुआत 26 दिसंबर को स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, लखनऊ में हुई थी। खिलाड़ियों के भारी उत्साह को देखते हुए ट्रायल को एक दिन के लिए और बढ़ाया गया, जो मंगलवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 1200 खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया।

ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा का मूल्यांकन पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पाण्डेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया।

ट्रायल के दौरान एलपीएल की सभी छह फ्रेंचाइज़ियों के स्काउट्स भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की। एलपीएल की छह फ्रेंचाइज़ियां हैं , लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेज़, लखनऊ लायंस, लखनऊ नवाब्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स।

ट्रायल को लेकर क्वैड स्पोर्ट्स के सीईओ आकाश उपाध्याय ने कहा कि खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्रिकेटरों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च में एलपीएल का पहला संस्करण सफल रहेगा और जल्द ही खिलाड़ियों की नीलामी की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि एलपीएल के पहले संस्करण को भव्य और सफल बनाने के लिए क्वैड स्पोर्ट्स पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के साथ मिलकर आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। यह टूर्नामेंट लखनऊ के खेल प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित होगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CAL, IPL मैच लखनऊ, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, उभरती प्रतिभा, एलपीएल, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, क्रिकेट टूर्नामेंट, क्रिकेट ट्रायल, क्रिकेट फ्रेंचाइज़ी, क्वैड स्पोर्ट्स, खिलाड़ी नीलामी, खेल समाचार, युवा क्रिकेटर, लखनऊ, लखनऊ प्रीमियर लीग, स्थानीय क्रिकेट, स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ग्लोबस स्पिरिट्स शेयर में तेजी ₹500 करोड़ फंड रेजिंग की मंजूरी का असर? ग्लोबस स्पिरिट्स शेयर में 12% की छलांग, निवेशक हुए हैरान!
Next Article ताइवान पर कसता चीन का शिकंजा? ताइवान पर कसता चीन का शिकंजा? ड्रैगन के सैन्याभ्यास से 3rd World वार की दहलीज खड़ी है दुनिया!

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

दिल्ली प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा दावा, ‘अत्यधिक बल प्रयोग नहीं हुआ’; बैरिकेड टूटने के बाद बिगड़े थे हालात

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाबी हलफनामे में छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक या गैरकानूनी बल…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय और अनिल मिश्रा पर नहीं मिली गड़बड़ी, SIT की फाइनल रिपोर्ट में 8 आरोपी

राम मंदिर चढ़ावा मामले की पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच को लेकर तस्वीर काफी हद…

4 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs SL 1st Test Day 4: श्रीलंका के खिलाफ भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत, यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम की शुरुआत…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

झारखंड छात्र आंदोलन की जीत के बाद सोनम वांगचुक ने देवेंद्र महतो को किया Video Call, बोले- आपकी मेहनत रंग लाई

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद आंदोलनकारी छात्रों में जश्न का माहौल है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?