Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने राहुल गांधी से की मुलाकात, न्याय की गुहार लगाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने राहुल गांधी से की मुलाकात, न्याय की गुहार लगाई
Trending Newsक्राइम

उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने राहुल गांधी से की मुलाकात, न्याय की गुहार लगाई

news desk
Last updated: December 24, 2025 7:09 pm
news desk
Share
उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने राहुल गांधी से की मुलाकात
उन्नाव रेप मामले की पीड़िता ने राहुल गांधी से की मुलाकात
SHARE

नई दिल्ली: उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता और उसकी मां ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली में सोनिया गांधी के 10 जनपथ रोड स्थित आवास पर हुई। खास बात यह रही कि राहुल गांधी जर्मनी दौरे से लौटने के ठीक एक दिन बाद पीड़िता से मिले और उनकी बात सुनी।

मुलाकात के दौरान पीड़िता ने साफ शब्दों में कहा कि वह सिर्फ न्याय चाहती हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए वह हर उस व्यक्ति से बात करेंगी, जिससे उम्मीद बंधती हो। पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भी समय मांगा और अपनी पीड़ा सीधे उनके सामने रखने की इच्छा जताई।

दरअसल, इस पूरे मामले में पीड़िता और उसकी मां उस फैसले का विरोध कर रही हैं, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत दी है। सेंगर ने अपनी दोषसिद्धि और सजा को अदालत में चुनौती दी है और अंतिम फैसले तक वह जेल से बाहर रहेंगे। इसी फैसले के खिलाफ पीड़ित परिवार लगातार प्रदर्शन कर रहा है।

इससे पहले राहुल गांधी पीड़िता के समर्थन में सोशल मीडिया पर भी खुलकर सामने आए थे। उन्होंने एक पोस्ट में इंडिया गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने को गलत बताया था। राहुल गांधी ने सवाल उठाया था कि क्या न्याय की मांग कर रही एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है। उन्होंने आरोपी को जमानत मिलने को निराशाजनक और शर्मनाक करार दिया था, खासकर तब जब पीड़िता लगातार प्रताड़ना और डर के माहौल में जी रही हो।

राहुल गांधी ने अपने बयान में यह भी कहा था कि बलात्कारियों को जमानत और पीड़िताओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने लिखा कि हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था नहीं बन रहे, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के चलते एक मृत समाज की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल ने जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज उठाना नागरिकों का अधिकार है और उसे दबाना अपराध है। पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए, न कि भय, बेबसी और अन्याय।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Congress party, Delhi High Court, human rights, Indian Politics, justice system, Kuldeep Singh Sengar, Law and Order, National News, political news India, protest news, Rahul Gandhi news, rape victim justice, Unnao rape case, Victim Rights, Women Safety India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अली फजल का 'खलनायक' अवतार देख फैंस हुए क्रेजी रेगिस्तान की रेत में गूंजेगी गुड्डू भैया की दहाड़! अली फजल का ‘खलनायक’ अवतार देख फैंस हुए क्रेजी
Next Article क्या IPL 2026 से पहले UP के इस गेंदबाज को जाना पड़ सकता है जेल?

फीचर

View More

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर हमारे दिमाग में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर…

By Chaturvedi Shruti V. 7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

CBSE 12th Result 2026: पहली बार लागू हुए डिजिटल कॉपी चेकिंग (OSM) पर मचा बवाल; परीक्षा नियंत्रक बोले-‘मानवीय गलतियाँ संभव’

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, इस साल लागू की…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

तमिलनाडु चुनाव में विजय की बड़ी जीत पर बोले रजनीकांत- ‘लोग कह रहे हैं मैं जल रहा हूँ, लेकिन…’

नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से नेता बने विजय लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच, उनको लेकर साउथ…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

केरल में कल नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन लेंगे CM पद की शपथ

तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन सूबे के अगले मुख्यमंत्री बनने को पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

दुनिया बदलने की दहलीज पर? ईरान का बड़ा दावा पश्चिम का दबदबा खत्म!

दुनिया की ताकत का संतुलन तेजी से बदल रहा है और अब इस बदलाव पर ईरान ने खुलकर बड़ा दावा…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?