Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एपस्टीन केस में बड़ा बवाल: 16 अहम फाइलें वेबसाइट से गायब, ट्रंप की तस्वीर भी 24 घंटे में हटाई गई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > एपस्टीन केस में बड़ा बवाल: 16 अहम फाइलें वेबसाइट से गायब, ट्रंप की तस्वीर भी 24 घंटे में हटाई गई
Trending Newsवर्ल्ड

एपस्टीन केस में बड़ा बवाल: 16 अहम फाइलें वेबसाइट से गायब, ट्रंप की तस्वीर भी 24 घंटे में हटाई गई

news desk
Last updated: December 21, 2025 9:43 am
news desk
Share
SHARE

अमेरिका में जेफरी एपस्टीन से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल अमेरिकी न्याय विभाग सार्वजनिक वेबसाइट से एपस्टीन केस से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज को लेकर बड़ी खबर आ रही है।

दरअसल चर्चा में आने के बाद अचानक से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हटाने की खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग अब इस पर जमकर हंगामा कर रहे हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल है कि एपस्टीन केस से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अचानक क्यों हटाया गया है, इसको लेकर चर्चा का बाजार गर्म है और यह घटना महज एक तकनीकी गलती है या किसी बड़े सच को छिपाने की बड़ी साजिश है।

मीडिया रिपोट्स से पता चला है कि ये फाइलें एक दिन पहले ही वेबसाइट पर डाली गई थीं, लेकिन अगले ही दिन वहां से अचानक से हाटा ली गई है। सबसे अहम बात थी कि हटाए गए रिकॉर्ड्स में एक ऐसी तस्वीर भी थी, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दिखाई पड़ रहे थे।

सार्वजनिक पोर्टल से हटाए गए दस्तावेजों में एपस्टीन की निजी संपत्ति से जुड़ी कई तस्वीरें और फाइलें शामिल थीं। इनमें उसके आवास में मौजूद कलाकृतियों, फर्नीचर और निजी दराज़ों की तस्वीरें बताई जा रही हैं। कुछ तस्वीरों को लेकर यह भी दावा किया गया कि उनकी प्रकृति आपत्तिजनक थी।

जारी दस्तावेजों में जेफरी एपस्टीन से जुड़े फोटो, ईमेल, जांच रिपोर्ट्स और अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड शामिल हैं। इनमें कई नामी हस्तियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की घिस्लेन मैक्सवेल के साथ स्विमिंग पूल और हॉट टब की तस्वीरें चर्चा में हैं।

इसके अलावा माइकल जैक्सन, क्रिस टकर, डायना रॉस, मिक जैगर और रिचर्ड ब्रैनसन जैसे बड़े नाम भी दस्तावेजों में दिखाई देते हैं। हालांकि न्याय विभाग ने साफ किया है कि किसी का नाम या फोटो सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उसने कोई अपराध किया हो, और कई मामलों में तस्वीरों का संदर्भ भी स्पष्ट नहीं है।

रेडैक्शन, गोपनीयता और बढ़ता विवाद

इन फाइलों में भारी रेडैक्शन किया गया है। करीब 1,200 से अधिक पीड़ितों या उनके परिजनों की पहचान छिपाने के लिए कई नाम और जानकारियां काली कर दी गई हैं।

कुछ दस्तावेज तो पूरी तरह ब्लैक आउट हैं, जिनमें न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी की गवाही से जुड़े 119 पन्नों के रिकॉर्ड भी शामिल हैं। डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच का कहना है कि यह सब कानून के तहत और पीड़ितों की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इसके बावजूद डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना और सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने इस रिलीज को अधूरा बताते हुए ट्रंप प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी रेडैक्शन पर आपत्ति जताई है।

ट्रंप प्रशासन की चुनौती और आगे क्या

यह मामला ट्रंप प्रशासन के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील बना हुआ है। कई रिपब्लिकन नेता और समर्थक लंबे समय से कथित “एपस्टीन क्लाइंट लिस्ट” की मांग कर रहे थे, लेकिन न्याय विभाग ने साफ कहा है कि ऐसी कोई अलग सूची मौजूद नहीं है।

दिलचस्प बात यह है कि नई फाइलों में राष्ट्रपति ट्रंप का नाम बहुत कम बार सामने आया है, जिससे व्हाइट हाउस को कुछ राहत मिली मानी जा रही है, हालांकि उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें और ईमेल पहले से सार्वजनिक हैं।

न्याय विभाग का कहना है कि एपस्टीन से जुड़े कुल सैकड़ों हजारों दस्तावेज हैं और इन्हें रोलिंग बेसिस पर जारी किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि यह विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले हफ्तों में एपस्टीन फाइल्स को लेकर अमेरिकी राजनीति में हलचल और तेज हो सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Epstein controversy, Epstein documents missing, Epstein files deleted, Jeffrey Epstein Case, US Justice Department, अमेरिकी न्याय विभाग, एपस्टीन केस दस्तावेज, एपस्टीन फाइल्स गायब, जेफरी एपस्टीन मामला, डोनाल्ड ट्रंप फोटो विवाद
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्यूट दिखने वाले कबूतर बन सकते हैं जान के लिए आफत! फंगल इंफेक्शन और फेफड़ों की बीमारी का खतरा
Next Article दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरा, AQI गंभीर स्तर पर; जानें ताज़ा अपडेट

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?