अन्य

समुद्र किनारे मिलीं 6 रहस्यमयी धातु की गेंदें, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित फॉरेस्ट बीच पर समुद्र किनारे छह रहस्यमयी गोलाकार वस्तुएं मिलने से लोगों में कौतूहल फैल गया। चमकदार चांदी जैसी दिखने वाली इन गेंदों को देखकर पहले कोई समझ नहीं पाया कि आखिर ये क्या हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने समुद्र तट के एक हिस्से को बंद कर करीब 50 मीटर का सुरक्षा घेरा बना दिया।

जांच के बाद ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि ये रहस्यमयी वस्तुएं किसी विदेशी रॉकेट के अंतरिक्ष मलबे का हिस्सा हैं। फिलहाल एजेंसी अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने में जुटी है कि ये मलबा किस रॉकेट और किस देश से जुड़ा है।

क्या हैं ये रहस्यमयी गोलाकार वस्तुएं?

विशेषज्ञों के अनुसार ये चमकदार धातु की गेंदें रॉकेट के ईंधन भंडारण में इस्तेमाल होने वाले प्रेशर वेसल्स हैं। प्रक्षेपण के दौरान इनमें अत्यधिक दबाव पर ईंधन रखा जाता है। इनकी बनावट इतनी मजबूत और गर्मी सहने वाली होती है कि पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करते समय भी ये पूरी तरह नष्ट नहीं होतीं, जबकि अधिकांश अंतरिक्ष मलबा जलकर खत्म हो जाता है।

विदेशी रॉकेट से जुड़ा मिला सुराग

अंतरिक्ष एजेंसी ने 6 जुलाई को जानकारी दी कि ये वस्तुएं हाल ही में किसी विदेशी रॉकेट के अंतरिक्ष मलबे से संबंधित हैं। अब एजेंसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समन्वय कर रही है, ताकि संबंधित रॉकेट और उसे प्रक्षेपित करने वाले देश की सटीक पहचान की जा सके।

50 मीटर तक बनाया गया सुरक्षा घेरा

रहस्यमयी गेंदों के मिलने के बाद प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समुद्र तट के एक हिस्से को बंद कर दिया और 50 मीटर का सुरक्षा घेरा बना दिया। फॉरेस्ट बीच की स्थानीय रेस्तरां संचालक लिसा स्कॉबी ने बताया कि यह इलाका सामान्य तौर पर बेहद शांत रहता है। इस घटना के बाद लोग हैरान हैं और कई लोग मजाक में इन वस्तुओं को एलियंस से भी जोड़ रहे हैं।

विशेषज्ञ ने बताया कैसे समुद्र तक पहुंच जाती हैं ये गेंदें

विशेषज्ञ एलिस गोर्मन के अनुसार, इस तरह की स्पेस बॉल्स रॉकेट के ईंधन सिस्टम का अहम हिस्सा होती हैं। इन्हें ऐसे मजबूत पदार्थों से बनाया जाता है जिनका गलनांक बहुत अधिक होता है। ईंधन समाप्त होने के बाद ये समुद्र में गिर जाती हैं, पानी पर तैरती रहती हैं और लंबी दूरी तय करते हुए किसी भी समुद्र तट तक पहुंच सकती हैं।

vineet verma

Recent Posts

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…

8 hours ago

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत! सीने के दर्द से लेकर सांस फूलने तक, जानें सबसे कॉमन लक्षण और अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें

नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…

9 hours ago