खेल

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जेएनएमपीजी कॉलेज 70 रन से विजयी

पहले क्वार्टर फाइनल में श्री जेएनएमपीजी कॉलेज का मुकाबला डीएवी पीजी कॉलेज से हुआ। जेएनएमपीजी कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए।

टीम की ओर से प्रवीण यादव ने 32 रन, प्रखर तिवारी ने 30 रन, अभिषेक सोनी ने 28 रन, आर्यन शर्मा ने 13 और विवेक सिंह ने 11 रन का योगदान दिया।

डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि आशु ने 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी पीजी कॉलेज की टीम 11.2 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। वरुण शर्मा ने 21 और ध्रुव सिंह ने 19 रन बनाए। हर्षवर्धन सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए। इसके बाद शेष बल्लेबाज मैदान पर नहीं उतरे और जेएनएमपीजी कॉलेज ने 70 रन से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अभिषेक सोनी को उनके प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार प्रोफेसर मधु गौड़ द्वारा प्रदान किया गया।

क्रिश्चियन पीजी कॉलेज ने शिया पीजी कॉलेज को हराया

चौथे क्वार्टर फाइनल में शिया पीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन पीजी कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया। क्रिश्चियन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

क्रिश्चियन कॉलेज की ओर से आर्यन ने 35 गेंदों पर 54 रन (8 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली, जबकि रेमन सिंह ने 38 रन बनाए। पूरी टीम 19.4 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई।

शिया पीजी कॉलेज की ओर से अजय यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि कुशाग्र ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिया पीजी कॉलेज की टीम 17.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। आकाश ने 26 और रिजवान अली ने 19 रन बनाए। क्रिश्चियन कॉलेज की ओर से आर्यन और प्रशांत ने 2-2 विकेट लिए।

आर्यन क्षितिज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। यह पुरस्कार डॉ. अंशुमाली शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

5 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

6 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

10 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

10 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

12 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

13 hours ago