Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: यूपी कैबिनेट की बैठक में 30 बड़े फैसले: ओला-उबर पर सख्ती, संपत्ति रजिस्ट्री के नए नियम; जानिए क्या-क्या बदला
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी कैबिनेट की बैठक में 30 बड़े फैसले: ओला-उबर पर सख्ती, संपत्ति रजिस्ट्री के नए नियम; जानिए क्या-क्या बदला
Trending Newsराज्य

यूपी कैबिनेट की बैठक में 30 बड़े फैसले: ओला-उबर पर सख्ती, संपत्ति रजिस्ट्री के नए नियम; जानिए क्या-क्या बदला

news desk
Last updated: March 10, 2026 5:11 pm
news desk
Share
रजिस्ट्रेशन नहीं तो ओला-उबर की गाड़ियां नहीं चलेंगी
रजिस्ट्रेशन नहीं तो ओला-उबर की गाड़ियां नहीं चलेंगी
SHARE

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनका असर परिवहन, आवास, संपत्ति पंजीकरण और सरकारी कर्मचारियों से जुड़े नियमों पर पड़ेगा। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है।

सबसे अहम फैसला ओला और उबर जैसी एग्रीगेटर टैक्सी कंपनियों को लेकर लिया गया है। अब इन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में सेवाएं देने के लिए राज्य में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए मान्य रहेगा। इसके लिए कंपनियों को करीब पांच लाख रुपये का शुल्क भी देना होगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना रजिस्ट्रेशन, वाहन फिटनेस, ड्राइवर के मेडिकल टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी एग्रीगेटर टैक्सी नहीं चल सकेगी। यानी अब टैक्सी सेवाओं को लेकर नियम पहले से ज्यादा सख्त किए गए हैं। हालांकि यह नियम तिपहिया ऑटो और दोपहिया वाहनों पर लागू नहीं होगा।

कैबिनेट बैठक में स्टाम्प और पंजीयन विभाग से जुड़ा भी एक अहम फैसला लिया गया। अब किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले उसकी मालिकाना हक की जांच की जाएगी। प्रॉपर्टी बेचने वाले व्यक्ति की पहचान खतौनी के आधार पर देखी जाएगी। अगर मालिकाना हक की पुष्टि नहीं होती है तो उस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।इसके अलावा संपत्तियों पर स्टाम्प शुल्क सर्किल रेट के आधार पर ही लगाया जाएगा। वहीं नगर निगम सीमा के भीतर आने वाली संपत्तियों पर दो प्रतिशत विकास शुल्क भी अलग से लिया जाएगा।

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला भी लिया है। इसके तहत आवास योजना में मिलने वाली आर्थिक सीमा को 6.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही कांशीराम आवास योजना के तहत बने घरों में अगर कहीं अवैध कब्जा है तो उसे हटाया जाएगा। इन घरों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के बाद उन्हें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के पात्र परिवारों को आवंटित किया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी चल और अचल संपत्ति की जानकारी हर साल सरकार को देंगे। अगर कोई कर्मचारी अपने छह महीने के मूल वेतन से अधिक निवेश करता है तो उसकी जांच की जाएगी।

इसके अलावा राज्य के कई जिलों के विकास के लिए भी मंजूरी दी गई है। बरेली, वाराणसी, उरई, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ में नए शहरों के विकास और शहरी विस्तार के लिए बड़े ऐलान किये गए  है। वहीं अयोध्या में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भी जमीन नगर निगम को निशुल्क देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी बनेगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cab Service Rules India, India News, IndianPressHouse, Motor Vehicle Act, Ola Uber Registration, Ola Uber Rules, Taxi Aggregator Rules, Transport Policy UP, Trending, UP Cabinet Meeting, UP government decision, Uttar Pradesh News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 'नो-फॉल्ट' मुआवजा नीति बनाने का आदेश! कोविड वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ‘नो-फॉल्ट’ मुआवजा नीति बनाने का दिया आदेश! कहा—’लोगों ने देश के लिए टीका लगवाया तो…’
Next Article भजन कुटी के 'बाबा' ने मासूम संग किया घिनौना काम साधु का काला चेहरा बेनकाब, मथुरा में भजन कुटी के ‘बाबा’ ने मासूम संग किया घिनौना काम, ग्रामीणों ने पुलिस कस्टडी के दौरान जम कर की कुटाई !

फीचर

View More

Pahalgam Terror Attack Anniversary: जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांप उठा था सरहद पार आतंक, जानें 22 अप्रैल के हमले से लेकर भारत के प्रतिशोध की पूरी कहानी

श्रीनगर/पहलगाम। आज से ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के शांत और खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में…

By news desk 4 Min Read
Indian Railways की पहली ट्रेन 1853 में Bori Bunder से Thane तक

एक ट्रेन, 34 किलोमीटर… और 173 साल की कहानी: कैसे रेल पटरियों ने भारत को जोड़ा

नई दिल्ली/मुंबई, 17 अप्रैल 2026 — कभी आपने ट्रेन की खिड़की से…

3 Min Read

आंबेडकर जयंती पर विशेष: वोट बैंक नहीं, ये विरासत की जंग है!

भारतीय राजनीति में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम एक शिखर…

6 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ ‘रीयूनियन'
EntertainmentTrending News

14 साल का कोल्ड वॉर हु खत्म! मामी सुनीता के पैरों में गिरे कृष्णा, कश्मीरा ने भी मांगी माफी

बॉलीवुड का सबसे फेमस और लंबा चलने वाला 'फैमिली ड्रामा' की हैप्पी एंडिंग हो गई है। गोविंदा की वाइफ सुनीता…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

इस्तांबुल में दबोचा गया दाऊद का करीबी ड्रग माफिया सलीम डोला

इस्तांबुल/नई दिल्ली।वैश्विक ड्रग तस्करी के खिलाफ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारत का…

3 Min Read
'डिज़्नीलैंड' वेकेशन लुक हुआ वायरल
EntertainmentTrending News

श्वेता तिवारी का ‘डिज़्नीलैंड’ वेकेशन लुक हुआ वायरल! व्हाइट क्रोशिया टॉप और बैगी ट्राउजर्स में सेट किए ‘फैशन गोल्स’

टीवी इंडस्ट्री की डीवा श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट पर छा गई हैं। उम्र को…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

राघव चड्ढा को लेकर कांग्रेस का तंज-BJP और ‘वॉशिंग मशीन’ पर कसा व्यंग्य

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के गलियारों में शुक्रवार को उस वक्त भूचाल आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?