Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हार्ट को मजबूत रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज जरूरी? 30 मिनट की ये आदत दिल को रख सकती है दुरुस्त
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > हार्ट को मजबूत रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज जरूरी? 30 मिनट की ये आदत दिल को रख सकती है दुरुस्त
Latest Newsसेहत

हार्ट को मजबूत रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज जरूरी? 30 मिनट की ये आदत दिल को रख सकती है दुरुस्त

vineet verma
Last updated: September 30, 2026 8:50 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खराब जीवनशैली, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी को इसके प्रमुख कारणों में गिना जाता है। चिंता की बात यह है कि केवल उम्रदराज लोग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए? डॉ. राशि खरे, अतिरिक्त निदेशक-इंटरवेंशन कार्डियोलॉजी और हार्ट फेलियर प्रोग्राम, फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने बताया कि दिल की सेहत के लिए कितनी शारीरिक गतिविधि जरूरी है।

Contents
हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज का लक्ष्यघंटों बैठे रहना भी पड़ सकता है भारीसप्ताह में 2 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करेंएक्सरसाइज के दौरान ये संकेत दिखें तो रुक जाएं

हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज का लक्ष्य

डॉक्टर के मुताबिक, दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। एक स्वस्थ वयस्क को सामान्य तौर पर सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इसे रोज करीब 30 मिनट और सप्ताह में 5 दिन की गतिविधि के तौर पर पूरा किया जा सकता है।

अगर समय और क्षमता हो तो शारीरिक गतिविधि को सप्ताह में 300 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, डांस या हल्की जॉगिंग जैसे विकल्प अपनाए जा सकते हैं। जो लोग एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए रोज 20 से 30 मिनट तेज चलना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

घंटों बैठे रहना भी पड़ सकता है भारी

सिर्फ तय समय तक एक्सरसाइज करना ही पर्याप्त नहीं है। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचना भी जरूरी है। अगर काम की वजह से कई घंटे बैठना पड़ता है तो बीच-बीच में उठकर कुछ मिनट चलना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नियमित शारीरिक गतिविधि को रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाना दिल की सेहत के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। यानी कभी-कभार लंबे समय तक व्यायाम करने की तुलना में नियमित रूप से सक्रिय रहना ज्यादा जरूरी है।

सप्ताह में 2 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें

डॉक्टर के अनुसार, एरोबिक गतिविधियों के साथ सप्ताह में 2 दिन हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी की जा सकती है। इससे मांसपेशियां मजबूत रखने और शरीर की समग्र फिटनेस बेहतर करने में मदद मिलती है।

हालांकि, हर व्यक्ति की एक्सरसाइज की जरूरत और क्षमता अलग हो सकती है। जिन लोगों को पहले से हृदय रोग है, सांस फूलने की समस्या रहती है, सीने में दर्द होता है, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

एक्सरसाइज के दौरान ये संकेत दिखें तो रुक जाएं

व्यायाम करते समय सीने में दर्द, असामान्य तरीके से सांस फूलना, चक्कर आना या कमजोरी महसूस होना सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर एक्सरसाइज रोककर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से ज्यादा जरूरी नियमित रूप से सक्रिय रहना है। रोज करीब 30 मिनट तेज चलने जैसी साधारण गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना लंबे समय में हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 30 Minutes Walking, Cardio Exercise, Daily Exercise, Exercise for Heart, Heart Attack Prevention, Heart Health, Heart Healthy Exercise, Physical Activity, तेज वॉक, रोज कितनी एक्सरसाइज करें, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, हार्ट अटैक से बचाव, हार्ट के लिए एक्सरसाइज, हार्ट को स्वस्थ रखने के उपाय, हार्ट हेल्थ
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कैब से कुछ मिनट के लिए उतरी महिला, अंदर ही रह गया बैग… ड्राइवर ने मौका मिलते ही किया ऐसा काम, यात्रियों को भी रहना होगा सतर्क
Next Article श्राद्ध में भोजन से लेकर ब्राह्मण भोज तक इन नियमों का रखें ध्यान, कहीं एक गलती से अधूरा न रह जाए पितरों का कर्म

फीचर

View More

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में किसी भयानक हॉरर फिल्म के…

By news desk 4 Min Read

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने…

5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsधर्म

श्राद्ध में भोजन से लेकर ब्राह्मण भोज तक इन नियमों का रखें ध्यान, कहीं एक गलती से अधूरा न रह जाए पितरों का कर्म

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पितरों को समर्पित विशेष समय माना जाता है। मान्यता है कि इस…

4 Min Read
Latest Newsराज्य

कैब से कुछ मिनट के लिए उतरी महिला, अंदर ही रह गया बैग… ड्राइवर ने मौका मिलते ही किया ऐसा काम, यात्रियों को भी रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली: दिल्ली में कैब से सफर कर रही एक महिला कुछ सामान खरीदने के लिए थोड़ी देर के लिए…

3 Min Read
Latest Newsसेहत

A, B, AB या O… आपका ब्लड ग्रुप कहीं डायबिटीज का खतरा तो नहीं बढ़ा रहा? रिसर्च में सामने आई ये अहम जानकारी

नोएडा: डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। बढ़ती उम्र, ज्यादा वजन, शारीरिक गतिविधि की कमी, खानपान,…

5 Min Read
Latest Newsअन्य

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर ठेले से दुकान तक कैसे पहुंचीं गाजियाबाद की बबीता? 10 हजार के कर्ज से बदली जिंदगी

गाजियाबाद: नंदग्राम की रहने वाली बबीता शर्मा के सामने एक समय परिवार चलाने और तीन बेटों के भविष्य को संवारने…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?