Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अजित पवार की मौत पर आमने-सामने सुप्रिया- सुनेत्रा, बहन ने उठाए जांच पर सवाल तो पत्नी बोलीं- ‘इस पर बार-बार राजनीति करना ठीक नहीं’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अजित पवार की मौत पर आमने-सामने सुप्रिया- सुनेत्रा, बहन ने उठाए जांच पर सवाल तो पत्नी बोलीं- ‘इस पर बार-बार राजनीति करना ठीक नहीं’
Trending Newsसियासी

अजित पवार की मौत पर आमने-सामने सुप्रिया- सुनेत्रा, बहन ने उठाए जांच पर सवाल तो पत्नी बोलीं- ‘इस पर बार-बार राजनीति करना ठीक नहीं’

vineet verma
Last updated: September 4, 2026 10:54 am
vineet verma
Share
SHARE

पुणे: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत को लेकर अब उनके परिवार के बीच ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनसीपी (एसपी) की सांसद और कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने हादसे की जांच और प्राथमिकी दर्ज नहीं होने को लेकर एनसीपी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि उनका भाई चला गया, जबकि पार्टी के नेता सत्ता का सुख भोग रहे हैं। सुप्रिया के इस बयान पर अब अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पलटवार किया है।

Contents
सुप्रिया सुले ने उठाए थे जांच पर सवालसुनेत्रा पवार ने दिया जवाबलैंडिंग के दौरान हुआ था विमान हादसा

सुप्रिया सुले ने उठाए थे जांच पर सवाल

सुप्रिया सुले एक कार्यक्रम के दौरान मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुद्दे पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अजित पवार के विमान हादसे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब एक मौजूदा उपमुख्यमंत्री की जान चली गई तो अब तक इस मामले में प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं हुई।

सुप्रिया सुले ने कहा कि सिर्फ दीवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी जाती है, लेकिन इतने बड़े विमान हादसे के बाद उनके भाई की मौत को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने एक प्रमुख सदस्य को खोया है।

सुप्रिया ने एनसीपी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार का हिस्सा है, लेकिन क्या उसके 40 विधायकों या 8-9 मंत्रियों में से किसी ने भी उनके भाई की मौत के मामले में प्राथमिकी या उचित जांच की मांग की। इसी दौरान उन्होंने कहा, “हमारा भाई चला गया और वे सत्ता का आनंद ले रहे हैं।”

सुनेत्रा पवार ने दिया जवाब

सुप्रिया सुले के आरोपों पर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने पुणे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अजित दादा के जाने का सबसे ज्यादा दुख उनकी मां, बच्चों और परिवार को है। उन्होंने जांच एजेंसी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उसे जांच के लिए समय दिया जाना चाहिए।

सुनेत्रा पवार ने कहा कि इस घटना पर बार-बार राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा रखने की बात कही और कहा कि मामले की जांच को अपना काम करने का समय दिया जाना चाहिए।

लैंडिंग के दौरान हुआ था विमान हादसा

अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह चुनावी सभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद से ही विमान दुर्घटना की परिस्थितियों और जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के अलग-अलग बयानों के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ajit Pawar Accident, Ajit Pawar Death, Ajit Pawar Plane Crash, Maharashtra Politics, NCP Politics, Sunetra Pawar, Supriya Sule, अजित पवार प्लेन क्रैश, अजित पवार मौत, अजित पवार हादसा, एनसीपी विवाद, महाराष्ट्र राजनीति, विमान हादसा जांच, सुनेत्रा पवार, सुप्रिया सुले
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म
Next Article श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान; नवी मुंबई से पहुंची थी फ्लाइट

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, नागपुर से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य अब सुलझने की कगार पर है। पिछले करीब 11…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

SCO Summit: एक ही मेज पर बैठे राजनाथ सिंह और इशाक डार, भारत ने मंच से दिया सख्त संदेश

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की हाई-प्रोफाइल बैठक चल रही…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी के…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?