Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! फीस बढ़ने से पहले ऐसे घर बैठे करें ऑनलाइन अप्लाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! फीस बढ़ने से पहले ऐसे घर बैठे करें ऑनलाइन अप्लाई
Trending News

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! फीस बढ़ने से पहले ऐसे घर बैठे करें ऑनलाइन अप्लाई

vineet verma
Last updated: June 26, 2026 10:42 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की तैयारी कर रहे हैं तो अब देरी करना जेब पर भारी पड़ सकता है। सरकार ने करीब 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बदलाव किया है और 1 जुलाई 2026 से नई दरें लागू होने जा रही हैं। नए नियम लागू होने के बाद अलग-अलग कैटेगरी में पासपोर्ट बनवाने पर 1000 रुपये से 2500 रुपये तक ज्यादा खर्च करना होगा। यह बदलाव नए पासपोर्ट, री-इश्यू, खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट और बच्चों के पासपोर्ट सभी पर लागू होगा।

1 जुलाई से पासपोर्ट फीस में कितना होगा बदलाव?

18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों और एडल्ट कैटेगरी में आवेदन करने वाले 15 से 18 वर्ष के नाबालिगों के लिए 36 पेज वाले नए या री-इश्यू पासपोर्ट पर नॉर्मल प्रोसेसिंग की फीस 1500 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी जाएगी।

इसी कैटेगरी में तत्काल सेवा के तहत 36 पेज पासपोर्ट के लिए अभी 3500 रुपये लिए जाते हैं, लेकिन 1 जुलाई से इसके लिए 5000 रुपये चुकाने होंगे।

60 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट के लिए मौजूदा 2000 रुपये की जगह 3500 रुपये देने होंगे। वहीं तत्काल सेवा के तहत 60 पेज पासपोर्ट के लिए 4000 रुपये के बजाय 6000 रुपये खर्च करने होंगे।

अगर 36 पेज वाला पासपोर्ट खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है और तत्काल श्रेणी में दोबारा आवेदन किया जाता है तो अभी 5000 रुपये की फीस लगती है, जो बढ़कर 7000 रुपये हो जाएगी।

माइनर कैटेगरी वालों पर कितना असर?

बच्चों के लिए 36 पेज वाले नॉर्मल पासपोर्ट की फीस 1000 रुपये से बढ़ाकर 1750 रुपये कर दी जाएगी। वहीं तत्काल श्रेणी में यही फीस 3000 रुपये से बढ़कर 4250 रुपये हो जाएगी।

पासपोर्ट की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं

फीस बढ़ने के बावजूद पासपोर्ट की वैधता अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टैंडर्ड पासपोर्ट पहले की तरह 10 साल तक वैध रहेगा। वहीं नाबालिगों का पासपोर्ट 5 साल तक या फिर 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक मान्य रहेगा, जो भी पहले हो।

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं। यहां क्विक लिंक सेक्शन में जाकर पासपोर्ट आवेदन विकल्प चुनें।

इसके बाद अगले पेज पर अपनी जरूरत के अनुसार फ्रेश पासपोर्ट, री-इश्यू, तत्काल या अन्य श्रेणी का चयन करें।

अगर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है तो लॉग-इन करें, अन्यथा नया अकाउंट बनाकर साइन-इन करें। इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें और फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन से पहले इस बात का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन करते समय बनाया गया पासवर्ड समय-समय पर बदलना जरूरी होता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पासवर्ड एक तय अवधि के बाद एक्सपायर हो सकता है, ऐसे में समय पर उसे अपडेट करना जरूरी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 1 जुलाई पासपोर्ट फीस, India Passport Update, Passport Fees 2026, Passport Online Apply, Passport Renewal Fees, Passport Seva Portal, नया पासपोर्ट आवेदन, पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई, पासपोर्ट फीस 2026, पासपोर्ट रिन्यू फीस, पासपोर्ट सेवा पोर्टल
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन! सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार, जानिए किस-किस पर कसा शिकंजा
Next Article आज दोपहर बनेगा समसप्तक योग! इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन लाभ और करियर में उन्नति के संकेत

फीचर

View More

हर मच्छर को नहीं भाता हर इंसान! शरीर की गंध से चुनता है अपना ‘पसंदीदा’ शिकार, रिसर्च में खुला बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों का राज

नई दिल्ली: अगर आपको लगता है कि मच्छर आपको दूसरों के मुकाबले ज्यादा काटते हैं, तो इसके पीछे सिर्फ संयोग…

By vineet verma 5 Min Read

सिक्किम को क्यों कहा जाता है नॉर्थ ईस्ट की ‘सात बहनों’ का इकलौता भाई? 333 साल की राजशाही से भारत का 22वां राज्य बनने तक की पूरी कहानी

गंगटोक: हिमालय की गोद में बसा सिक्किम सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के…

6 Min Read

दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश, फिर भी 95% हिस्सा वीरान! आखिर ऑस्ट्रेलिया के इस विशाल इलाके में क्यों नहीं बसते लोग?

नई दिल्ली: दुनिया में कई देश ऐसे हैं जो अपने विशाल क्षेत्रफल…

6 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsझारखंडराज्य

JPSC विवाद में पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते CID की गिरफ्त में, रांची में तेज हुआ छात्र आंदोलन

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है। JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

संसद में लाठीचार्ज विवाद पर बैकफुट से फ्रंटफुट पर सरकार: अमित शाह देंगे जवाब, पर किरेन रिजिजू ने विपक्ष के सामने रखी यह बड़ी शर्त

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में पिछले 17 दिनों से जारी सियासी घमासान और गतिरोध के बीच बड़ा मोड़…

4 Min Read
Trending Newsखेल

शुभमन गिल की जिद और किस्मत का खेल! कोलंबो पहुंचे सरफराज खान, गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह लगभग तय

कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के श्रीलंका दौरे से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक साल…

3 Min Read
Trending Newsझारखंडराज्य

JPSC-JSSC परीक्षाओं में धांधली पर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे और जूते-चप्पल

PSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच विधानसभा घेराव के दौरान…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?