Latest News

iPhone 16 खरीदने का इससे बेहतर मौका? 60 हजार से भी कम में मिल रहा Apple का ये धांसू फोन, ऑफर जानकर हो जाएंगे खुश

नई दिल्ली: अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहा मौजूदा ऑफर आपके लिए खास हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इस फोन को 60 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में A18 चिपसेट, 48MP कैमरा, OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

iPhone 16 पर 5 हजार रुपये की सीधी छूट

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत फिलहाल 64,900 रुपये है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 69,900 रुपये बताई गई है। यानी बिना किसी बैंक ऑफर के भी फोन पर 5,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।

इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करने पर 5,145 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 59,755 रुपये रह जाती है।

एक्सचेंज ऑफर से और कम हो सकती है कीमत

iPhone 16 पर एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी उपलब्ध है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 60,200 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिलने का दावा किया गया है। हालांकि वास्तविक एक्सचेंज कीमत पुराने फोन के मॉडल, उसकी स्थिति और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।

iPhone 16 में A18 चिपसेट और 48MP कैमरा

iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Dynamic Island और 2,000 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। फोन को A18 चिपसेट और 5-कोर GPU से लैस किया गया है। इसमें 8GB RAM और Apple Intelligence का सपोर्ट भी मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे वर्टिकल कैमरा लेआउट दिया गया है। इसमें 48MP का Fusion प्राइमरी कैमरा और मैक्रो क्षमता वाला 12MP Ultra Wide कैमरा शामिल है।

Camera Control और Action बटन भी खास

फोन में टैक्टाइल Camera Control बटन दिया गया है, जिससे कैमरा इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर होता है। इसके अलावा कस्टमाइज किया जा सकने वाला Action बटन भी मिलता है।

iPhone 16 iOS 26 पर चलता है और बेहतर बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें लेटेस्ट-जेनरेशन Ceramic Shield दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से बचाव में सक्षम है।

vineet verma

Recent Posts

अमेरिका में गूंजा ‘सिंदूर खेला’ और ‘गोलू’ का नाम! जानिए न्यूयॉर्क के मेयर के नवरात्रि संदेश ने क्यों चौंकाया?

नवरात्रि का त्योहार आते ही आमतौर पर हर तरफ सिर्फ गरबा और डांडिया की धूम…

4 hours ago

यूपी में नौकरियों की बहार: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते…

4 hours ago

नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की पीसी में नारेबाजी, CEC ज्ञानेश कुमार और ‘SIR’ को लेकर सरकार पर तीखे हमले

राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जमकर…

5 hours ago

सोलर ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देगा ‘अर्जुन, द Solar Champ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RAVC ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है।…

6 hours ago

‘25% कम RAM की खपत और डीपफेक कॉल से सुरक्षा ‘: ओप्पो के ColorOS 17 ने बढ़ाई टेक वर्ल्ड की धड़कनें, जानिए कब मिलेगा नया अपडेट

स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से ओप्पो (Oppo) ने अपना बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर…

7 hours ago

मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, ‘जननीति भारत’ पार्टी बनाकर सियासी मैदान में उतरीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की तेज-तर्रार छवि वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक ऐसा…

7 hours ago