अन्य

सोलर ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देगा ‘अर्जुन, द Solar Champ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में RAVC ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है। कंपनी ने अपना नया अभियान ‘अर्जुन, द सोलर चैम्प’ लॉन्च किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य घर-घर तक सौर ऊर्जा के फायदों को पहुँचाना और पारंपरिक थर्मल पावर पर निर्भरता को कम करना है।”कंपनी का दावा है कि सोलर सिस्टम अपनाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आएगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

कंपनी का दावा है कि सोलर सिस्टम अपनाने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की ओर से प्रस्तुत किए गए विज़न में इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान समय में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि इसकी आपूर्ति के लिए बड़ी निर्भरता पारंपरिक थर्मल पावर प्लांट्स पर बनी हुई है। थर्मल पावर प्लांट्स से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और उपभोक्ताओं पर बढ़ते बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) को अपनाना समय की मांग बन चुका है।

कंपनी के अनुसार, ‘अर्जुन, द Solar Champ’ के माध्यम से छतों (रूफटॉप) पर सोलर सिस्टम लगाने के फायदों के बारे में घर-घर तक जानकारी पहुँचाई जाएगी। कंपनी का मानना है कि सोलर एनर्जी न केवल हर महीने होने वाले बिजली के खर्च को घटाती है, बल्कि यह कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान देती है।

“आज बिजली की बढ़ती मांग के बीच हमारी निर्भरता थर्मल पावर पर अधिक है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के साथ बिजली बिल भी बढ़ाती है। इसीलिए हर युग को एक हीरो की आवश्यकता होती है और इस दिशा में ‘अर्जुन’ लोगों को सोलर अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। सोलर एनर्जी से पैसों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी संभव है, जिससे हर छत को एक उपयोगी और बचत देने वाली छत बनाया जा सकता है।”
— राम अनुज वर्मा, फाउंडर, RAVC ग्रुप

news desk

Recent Posts

‘25% कम RAM की खपत और डीपफेक कॉल से सुरक्षा ‘: ओप्पो के ColorOS 17 ने बढ़ाई टेक वर्ल्ड की धड़कनें, जानिए कब मिलेगा नया अपडेट

स्मार्टफोन अनुभव को पूरी तरह बदलने के उद्देश्य से ओप्पो (Oppo) ने अपना बहुप्रतीक्षित सॉफ्टवेयर…

2 hours ago

मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, ‘जननीति भारत’ पार्टी बनाकर सियासी मैदान में उतरीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की तेज-तर्रार छवि वाली पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने एक ऐसा…

2 hours ago

खराब गेंदबाजी के लिए पिच को दोष क्यों?

जब क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खड़े हों, या फिर टी-20…

3 hours ago

शिवा शर्मा मौत केस: नेपाल में श्रद्धा दुबे की मौजूदगी की चर्चा, वायरल तस्वीरों और वीडियो की जांच अहम

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नामजद आरोपी श्रद्धा दुबे…

4 hours ago