Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सनी देओल–आमिर खान की फिल्म का बदलेगा टाइटल? लाहौर 1947 अब बन सकती है बंटवारा 1947!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > सनी देओल–आमिर खान की फिल्म का बदलेगा टाइटल? लाहौर 1947 अब बन सकती है बंटवारा 1947!
EntertainmentTrending News

सनी देओल–आमिर खान की फिल्म का बदलेगा टाइटल? लाहौर 1947 अब बन सकती है बंटवारा 1947!

news desk
Last updated: March 9, 2026 10:48 am
news desk
Share
SHARE

बॉलीवुड में एक बार फिर देशभक्ति और इतिहास से जुड़ी बड़ी फिल्म की चर्चा तेज हो गई है। Sunny Deol और Aamir Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, जिसे पहले “लाहौर 1947” के नाम से जाना जा रहा था, अब नए टाइटल के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है। फिल्म की रिलीज के करीब आते ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम मूवी के नाम में बदलाव कर सकती है। आमिर खान और सनी देओल की पीरियड ड्रामा फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलकर “बटवारा 1947” किया जा सकता है।

दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Rajkumar Santoshi कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संवेदनशील माहौल को देखते हुए फिल्म के नाम में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की टीम को लगा कि “लाहौर” शब्द पर फोकस करने की बजाय अगर 1947 के विभाजन की पूरी कहानी और भावनात्मक पहलू को सामने रखा जाए तो कहानी का दायरा ज्यादा असरदार हो जाएगा।

इस फिल्म का आइडिया कई सालों से Sunny Deol और Rajkumar Santoshi के बीच बातचीत का विषय रहा है। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि यह एक ऐसा सब्जेक्ट था जिस पर राजकुमार संतोषी और मैं सालों से बात कर रहे थे, हम इसे करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने आगे कहा कि गदर के बाद यह मुमकिन हो गया। आमिर मेरे पास आए और कहा कि वह यह प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। बाद में, सबने हां कह दी।

फिल्म की कहानी मशहूर लेखक Asghar Wajahat के नाटक Jis Lahore Nai Dekhya O Jamya Nai से प्रेरित है। कहानी भारत के बंटवारे के दौर की है, जिसमें एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर जाकर बसता है। उन्हें एक ऐसी हवेली मिलती है, जिसे एक हिंदू परिवार छोड़कर चला गया होता है। लेकिन कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब उन्हें पता चलता है कि उस घर का असली मालिक अभी भी वहीं रह रहा है और वह उस जगह को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच भावनात्मक टकराव और इंसानियत की कहानी सामने आती है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें Preity Zinta, Shabana Azmi, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1947 के बंटवारे  के लम्हों से जुड़े कई पहलुओं को सामने रखती है। इंसानियत, दर्द और रिश्तों की जटिल भावनाओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी आमिर खान की फिल्म । मेकर्स फिल्म को इस साल 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं । रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aamir Khan, Batwara 1947, Bollywood News, Hindi Cinema, IndianPressHouse, Lahore 1947, Partition Movie, Preity Zinta, Rajkumar Santoshi, Shabana Azmi, sunny deol, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article “ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: जानें लोकसभा में स्पीकर हटाने की पूरी प्रक्रिया”
Next Article “सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई ! IRGC, राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं ने दिखाई पूर्ण निष्ठा”

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

CWG 2026: शॉट पुट F57 में भारत का जलवा! सोमन राणा और शुभम जुयाल ने जीते मेडल्स, झोली में आए सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वैश्विक खेल मंच पर देश का परचम लहराते हुए भारत ने पुरुषों…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

सामान खोने की टेंशन अब खत्म! बिना सिम और रिचार्ज के चलेगा यह स्मार्ट ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल दुनिया में जहाँ हर चीज़ स्मार्ट होती जा रही है, वहीं सामान गुम होने का डर भी हमेशा बना…

4 Min Read
Latest News

‘या तो प्योर पेट्रोल का ऑप्शन दो, या रिपोर्ट लाओ’! E20 विवाद में केजरीवाल ने PM आवास मार्च से दिया अल्टीमेटम

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल “E20 Fuel” को लेकर चल रही बहसों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक…

4 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के 10वें दिन…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?