Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > ‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ
EntertainmentTrending News

‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ

vineet verma
Last updated: July 17, 2026 1:44 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मुद्दा अब फिल्म जगत में भी जोर पकड़ता नजर आ रहा है। अनशन के 19वें दिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और कॉमेडियन समय रैना ने खुलकर उनका समर्थन किया है। दोनों ने सरकार से अपील की है कि वह संवाद का रास्ता अपनाए और शांतिपूर्ण तरीके से सोनम वांगचुक की बात सुने।

Contents
‘अब और खामोश नहीं रह सकती’‘भविष्य की पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं’सरकार से पूछा तीखा सवालसमय रैना ने भी जताया समर्थनकई कलाकार पहले भी कर चुके हैं समर्थन

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकतीं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सोनम वांगचुक की बात सुनी क्यों नहीं जा रही है और सरकार की ओर से बातचीत की पहल क्यों नहीं हो रही।

‘अब और खामोश नहीं रह सकती’

वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए किए गए अपने योगदान और उपलब्धियों के कारण सभी के बीच सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिनों से बिना अन्न ग्रहण किए भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति की बात सुनी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं अब और चुप नहीं रह सकती थी। अब जो होगा, सो होगा, लेकिन मैं खामोश बैठकर यह सब नहीं देख सकती। यह शख्स अकेले दम पर और निश्चित तौर पर सीजेपी के साथ मिलकर एक मुद्दे पर मजबूती से खड़ा हुआ है।”

‘भविष्य की पीढ़ियों के लिए लड़ रहे हैं’

सोनाक्षी ने कहा कि सोनम वांगचुक आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और उन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिन्हें वह गंभीर मानते हैं। उनके अनुसार, वह उन बच्चों के भविष्य और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, जिन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर संवाद शुरू करने में देरी क्यों हो रही है।

सरकार से पूछा तीखा सवाल

वीडियो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भावुक होते हुए कहा कि वह सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील नहीं कर रहीं, बल्कि यह जानना चाहती हैं कि आखिर बातचीत कब शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “आप हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आप देश के लिए जो कर रहे हैं, उसके लिए आपका जितना धन्यवाद किया जाए, कम है। लेकिन क्या लोग तभी जागेंगे, जब यह आदमी मर जाएगा? अगर ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “अब देखा नहीं जा रहा, दिल नहीं मान रहा। वांगचुक सर, हम आपको खो नहीं सकते।”

समय रैना ने भी जताया समर्थन

कॉमेडियन समय रैना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पूरा मामला जल्द बातचीत और संवाद के जरिए सुलझ जाएगा।

कई कलाकार पहले भी कर चुके हैं समर्थन

सोनम वांगचुक के समर्थन में इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियां अपनी आवाज उठा चुकी हैं। इनमें जीनत अमान, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक, शबाना आजमी, सोनी राजदान, अभय देओल, अनुराग कश्यप, फातिमा सना, इमरान खान और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी ने सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने और वांगचुक की मांगों पर विचार करने की अपील की है।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bollywood Celebrities Support, Bollywood news Hindi, Entertainment News, Government Appeal, Hindi News, Hunger Strike News, Samay Raina, Social Activist Sonam Wangchuk, Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha News, Sonakshi Sinha Video, Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk Hunger Strike, Sonam Wangchuk Latest News, Sonam Wangchuk Protest, Viral News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से क्यों कांप जाती है भारत की तेल व्यवस्था? जानिए कैसे आपकी जेब तक पहुंचता है इसका सीधा असर
Next Article ’21 जुलाई से पहले जिसे जाना है, चला जाए…’ ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम, बोलीं- फिर नई रणनीति के साथ उतरेगी TMC

फीचर

View More

नवरात्रि में उपवास का नया ट्रेंड: ‘डिजिटल उपवास’ से बदल रही युवाओं की ज़िंदगी

आज की युवा पीढ़ी में सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले सोशल मीडिया रील्स स्क्रॉल करने की…

By Shivani Kalani 5 Min Read

‘डूम्सडे ग्लेशियर’ पर वैज्ञानिकों का खौफनाक खुलासा, क्या डूब जाएंगी तटीय दुनिया?

अंटार्कटिका की बर्फीली गहराइयों में छिपा 'थ्वाइट्स ग्लेशियर'—जिसे दुनिया 'डूम्सडे ग्लेशियर' के…

4 Min Read

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

अभिजीत दीपके को कोर्ट से मिली राहत, सशर्त जमानत मंजूर; बॉन्ड भरने के बाद आएंगे बाहर

दिल्ली पुलिस अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के सख्त प्रावधानों के बीच, दीपके और नेहा बोरा की गिरफ्तारी…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 11 अक्टूबर…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

नवरात्रि में उपवास का नया ट्रेंड: ‘डिजिटल उपवास’ से बदल रही युवाओं की ज़िंदगी

आज की युवा पीढ़ी में सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले सोशल मीडिया रील्स स्क्रॉल करने की…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर बैन लगाने से SC का इंकार। जानिए दुनिया के किन देशों में है रोक!

डिजिटल मीडिया के इस दौर में जहां सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा और ऑनलाइन यौन शोषण को लेकर चिंताएं…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?