Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ईरान को क्यों बदलनी पड़ेगी अपनी राजधानी? इजरायल के मिसाइल से नहीं बल्कि इस खतरे से मचा है तेहरान में हाहाकार!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ईरान को क्यों बदलनी पड़ेगी अपनी राजधानी? इजरायल के मिसाइल से नहीं बल्कि इस खतरे से मचा है तेहरान में हाहाकार!
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान को क्यों बदलनी पड़ेगी अपनी राजधानी? इजरायल के मिसाइल से नहीं बल्कि इस खतरे से मचा है तेहरान में हाहाकार!

Chaturvedi Shruti V.
Last updated: November 22, 2025 3:25 pm
Chaturvedi Shruti V.
Share
वर्चस्व की चाहत में पानी के लिए राजधानी शिफ्ट
वर्चस्व की चाहत में पानी के लिए राजधानी शिफ्ट
SHARE

विश्व मंच पर जो ईरान मध्य पूर्व की राजनीति में अपने वर्चस्व की चाहत रखता है और जो परमाणु शक्ति बनने की जिद पाले बैठा है, उस देश की राजधानी आज अपने ही नागरिकों के लिए पानी की व्यवस्था करने में विफल हो गई है. ये विडंबना आज ईरानी शासन की सबसे बड़ी विफलता बन गया है.

किसी देश की राजधानी बदलना सिर्फ एक प्रशासनिक कदम नहीं होता, बल्कि ये इतिहास, अर्थव्यवस्था और अस्तित्व की सबसे बड़ी जंग का ऐलान होता है. ईरान अब इसी निर्णायक मोड़ पर खड़ा है. ईरान की धड़कन माने जाने वाली राजधानी तेहरान अपनी ही बढ़ती आबादी, प्रदूषण और सबसे बढ़कर भीषण जल संकट के बोझ से तड़प रही है.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने इस स्थानांतरण को ‘विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता’ बताते हुए देश के सर्वोच्च नेता आयतोल्लाह अली खामेनेई के सामने ये प्रस्ताव रखा है.

तेहरान: वो शहर जिसके पास सिर्फ 14 दिन का पानी बचा था
ईरान के इस बड़े फैसले के केंद्र में तेहरान की डरावनी प्राकृतिक स्थिति है. 90 लाख से अधिक की आबादी वाले इस शहर ने दशकों के सबसे भयंकर सूखे का सामना किया है और अब आधिकारिक चेतावनियां सामने आईं कि राजधानी में पेयजल का भंडार केवल दो सप्ताह यानि 14 दिन के लिए ही बचा है ‘अमीर कबीर’ जैसे बड़े बांध लगभग सूख चुके हैं.

जनसंख्या के बेतहाशा दबाव, वायु प्रदूषण और भूजल के अति-दोहन के कारण भू-धंसाव (Land Subsidence) जैसी विनाशकारी आपदाएं तो आ ही रही हैं, जो ईरान को अब ‘पतन की और’ धकेल रही हैं. राष्ट्रपति ने यहा तक चेतावनी दी थी कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो तेहरान शहर को खाली करना पड़ सकता है.

तेहरान की विदाई के बाद ईरान की नई उम्मीद बनकर उभर रहा है मकरान. ये दक्षिणी तटीय क्षेत्र अब ईरान की नई राजधानी बनाने के लिए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने अपील की है.

मकरान बनेगी नई राजधानी
मकरान का इतिहास बेहद विरोधाभासी रहा है. प्राचीनकाल में, ये इलाका गेड्रोसियन रेगिस्तान के नाम से जाना जाता था. जब सिकंदर अपनी सेना के साथ भारत से लौट रहे था, तब इसी रेगिस्तान ने उनकी सेना के एक बड़े हिस्से को पानी और भूख से निगल लिया था. एक समय जिसे ‘मौत का मैदान’ माना गया, ईरान अब उसी जगह पर एक समृद्ध भविष्य बनाना चाहता है.

मकरान की भौगोलिक स्थिति ईरान के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. ये ओमान की खाड़ी और अरब सागर के पास है. नई राजधानी बनने से ईरान को समुद्र-आधारित अर्थव्यवस्था (Sea-based Economy) विकसित करने, समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने और चाबहार बंदरगाह जैसी महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का पूरा लाभ उठाने का मौका मिलेगा. साथ ही इजरायल की मिसाइलों के जद से भी मकरान बाहर रहेगा.

भविष्य की चुनौती और विरोध
इस परियोजना को लेकर विरोध भी कम नहीं है. सरकार के विरोधियों और आलोचकों ने इस पर लगने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर चिंता जताई है. ईरान के पूर्व गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने इस परिवर्तन की अनुमानित लागत लगभग 100 अरब डॉलर बताई है. आलोचकों का तर्क है कि जब देश पहले से ही गंभीर आर्थिक तनावो से जूझ रहा है और इतना बड़ा खर्च उठाना देश के लिए बहुत मुश्किल होगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CapitalShift, #GeoStrategy, #GlobalCrisis, #GlobalNews, #indianpresshouse, #InternationalAffairs, #IranCapitalMakran, #IranMakran, #IranWaterCrisis, #MakranMystery, #MiddleEastGeopolitics, #Tehran, #TehranSinking, #WorldNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article डेट रेप ड्रग्स पर सख्त कानून बेहोशी, ब्लैकआउट और सेक्स! क्या है “डेट रेप ड्रग्स” जो यूरोप में मचा रहा है तांडव, भारत के लिए भी खतरे की घंटी?
Next Article ट्रंप 28 सूत्री शांति योजना विवाद ट्रम्प ने यूक्रेन को ‘ 28 सूत्री शांति योजना’ थमाकर चौंकाया ! यूरोप ने कहा—ये ‘शांति’ नहीं, सरेंडर प्लान है

फीचर

View More

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना समय नहीं है। यही कारण है कि छोटे…

By news desk 5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

करोड़ों नहीं, छोटे घर में रहते हैं Elon Musk! जानिए क्या खाते हैं, कितनी नींद लेते हैं और कैसी है दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति की लाइफस्टाइल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी चेहरों में शामिल एलन मस्क…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Neymar की गर्लफ्रेंड “ब्रूना” बनीं वर्ल्ड कप की नई इंटरनेट सेंसेशन, छाया ब्राजीलियाई मॉडल का ग्लैमरस अंदाज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच इस वक्त सातवें आसमान पर है। मैदान पर खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं, तो…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

आ रहा है 5G का ‘अपग्रेड’ वर्जन! “5.5G टेक्नोलॉजी”, अब पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी बड़ी फाइलें

मोबाइल इंटरनेट की दुनिया लगातार बदल रही है। कुछ साल पहले तक लोग 4G को सबसे तेज तकनीक मानते थे,…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

सलमान खान की छवि खराब करने की साजिश? ‘काला हिरण’ फिल्म के लीड एक्टर ने छोड़ी शूटिंग, मेकर्स पर लगाए सनसनीखेज आरोप

मुंबई/नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर बन रही विवादित फिल्म 'काला हिरण'…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप-ईरान पीस डील पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, घबराए नेतन्याहू ने ट्रंप से मांगी मुलाकात, ईरान ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते (MoU) ने पूरी दुनिया की राजनीति को गरमा दिया…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?