Trending News

कौन था उस्मान हादी, जिसकी मौत के बाद फिर से सुलग गया बांग्लादेश

बांग्लादेश के युवा एक्टिविस्ट उस्मान हादी की मौत के बाद देश एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। राजधानी ढाका समेत कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। हादी के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और जगह-जगह तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। रातभर भारी भीड़ ने जमकर तांडव मचाया, इस दौरान मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया।

उस्मान हादी की मौत को उनके एंटी इंडिया और एंटी अवामी लीग रुख से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 12 दिसंबर को ढाका में उन पर हमला किया गया था। यह हमला उस वक्त हुआ, जब कुछ ही देर पहले हादी ने सोशल मीडिया पर एक विवादित फेसबुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों को मिलाकर ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा दिखाया गया था। इसके बाद से ही हमले को लेकर भारत से जुड़ी आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

सिंगापुर में इलाज के दौरान हादी की मौत की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई और कई इलाकों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। इसी दौरान बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रोथोम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया। कई पत्रकारों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आई हैं, जबकि हालात पर काबू पाने में सरकार नाकाम नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि न्यू एज अखबार के संपादक नूरुल कबीर पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं, द डेली स्टार अखबार के 30 से अधिक कर्मचारियों को सेना ने बिल्डिंग की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला।

हिंसा के दौरान डेली स्टार की रिपोर्टर जायमा इस्लाम ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए लिखा, “मैं अब सांस नहीं ले पा रही हूं, तुम मुझे मार रहे हो।” सिंगापुर में शरीफ उस्मान हादी की मौत की खबर के बाद से हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इस बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश को संबोधित करते हुए उस्मान हादी को निडर फ्रंटलाइन फाइटर करार दिया है और फासीवादी आतंकवादियों को नाकाम करने की कसम खाई है।

news desk

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

8 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

8 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

10 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

10 hours ago