व्हाइट हाउस वैलेंटाइन पोस्टकार्ड विवाद
वॉशिंगटन: इस साल वैलेंटाइन डे पर प्यार भरे मैसेज कम और राजनीतिक तंज ज्यादा देखने को मिले। White House ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर चार डिजिटल पोस्टकार्ड शेयर किए, जिन पर “Made just for you” लिखा था। ये कार्ड्स सीधे तौर पर Donald Trump प्रशासन की हालिया विदेश और घरेलू नीतियों पर आधारित थे और पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
सबसे ज्यादा चर्चा उस कार्ड की हो रही है जिसमें Nicolás Maduro को आंखों पर पट्टी और हथकड़ियों में दिखाया गया है। “Operation Absolute Resolve” के तहत गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाए जाने का जिक्र करते हुए कार्ड पर लिखा गया – “You captured my heart।” प्रशासन ने इसे अमेरिकी जनता के लिए “वैलेंटाइन गिफ्ट” जैसा बताया, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। समर्थकों ने इसे सख्त विदेश नीति का संकेत बताया, जबकि आलोचकों ने इसे संवेदनशील मुद्दे का मजाक करार दिया।
दूसरा कार्ड ग्रीनलैंड को लेकर था, जिसमें नक्शे को दिल के आकार में घेरकर लिखा गया – “It’s time we define our situationship।” इसे ग्रीनलैंड पर अमेरिकी प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिस पर पहले भी डेनमार्क और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी।
इसी सीरीज के एक अन्य कार्ड में लिखा था, “I’d fly 1,537 miles to have a drink with you!” यह मैसेज अवैध आव्रजन पर ट्रंप प्रशासन की सख्त नीति और डेमोक्रेट्स पर व्यंग्य के तौर पर पेश किया गया, जिससे यह कार्ड भी चर्चा में आ गया।
एक और पोस्टकार्ड में ट्रंप Executive Order 4547 पकड़े नजर आते हैं, जिसे “UR My Valentine” संदेश के साथ जोड़ा गया और परिवारों के लिए नई सेविंग्स योजना से लिंक किया गया। कुल मिलाकर, इस बार वैलेंटाइन डे पर रोमांस से ज्यादा “मेम डिप्लोमेसी” ने सुर्खियां बटोरीं और इंटरनेट पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…