Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राहुल गांधी ने फोन में दिखाई टूटी सड़क की तस्वीर तो चुप हो गए मंत्री-अफसर? बैठक में पूछा- सरकार पैसा दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > राहुल गांधी ने फोन में दिखाई टूटी सड़क की तस्वीर तो चुप हो गए मंत्री-अफसर? बैठक में पूछा- सरकार पैसा दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राहुल गांधी ने फोन में दिखाई टूटी सड़क की तस्वीर तो चुप हो गए मंत्री-अफसर? बैठक में पूछा- सरकार पैसा दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा

vineet verma
Last updated: September 9, 2026 11:04 pm
vineet verma
Share
SHARE

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में जिले के विकास कार्यों का जायजा लिया। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अचानक अपना मोबाइल निकाला और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को गांव की बदहाल सड़क की तस्वीरें दिखा दीं। तस्वीरें देखकर मंत्री भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

Contents
मोबाइल में दिखाईं टूटी सड़क की तस्वीरेंदिशा बैठक में कई नेता रहे मौजूदजनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनींसपा नेताओं ने भी राहुल गांधी से की मुलाकात

राहुल गांधी ने अधिकारियों के सामने सड़क की खराब स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने प्रिंट आउट तस्वीरें दिखाते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और जिलाधिकारी से पूछा कि सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है और काम क्यों नहीं हो रहा है। उनके सवालों पर बैठक में मौजूद अधिकारियों के पास तत्काल कोई जवाब नहीं था।

मोबाइल में दिखाईं टूटी सड़क की तस्वीरें

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दरीबा से कठघर तक बनाई गई सड़क की तस्वीरें बैठक में सामने रखीं। उनका कहना था कि सड़क अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी है।

उन्होंने मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर सड़क की तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद गड्ढों और जर्जर सड़क की प्रिंट आउट तस्वीरें भी अधिकारियों के सामने रखीं। राहुल गांधी ने सवाल किया कि जब सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए फंड दिया जा रहा है तो फिर काम क्यों नहीं हो रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि आखिर सड़कों की ऐसी हालत क्यों है और जिम्मेदार लोग क्या कर रहे हैं।

दिशा बैठक में कई नेता रहे मौजूद

रायबरेली के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में हुई दिशा बैठक में अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा ऊंचाहार से भाजपा विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय तथा एमएलसी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी ली और खराब सड़कों को लेकर सवाल उठाए।

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं

राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे की शुरुआत जनता दरबार से की। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। गेस्ट हाउस के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत लोगों को एक-एक करके अंदर जाने दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उन्हें स्थानीय समस्याओं और अपनी मांगों से अवगत कराया।

सपा नेताओं ने भी राहुल गांधी से की मुलाकात

राहुल गांधी के जनता दरबार में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग मुद्दे राहुल गांधी के सामने रखे। इस मुलाकात से रायबरेली में कांग्रेस और सपा के बीच राजनीतिक समन्वय की तस्वीर भी नजर आई।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए रायबरेली के राजेंद्र यादव के नाम पर स्मारक और चौराहा बनवाने की मांग रखी। राहुल गांधी ने इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Rahul Gandhi Disha Meeting, Rahul Gandhi news, Rahul Gandhi Raebareli Visit, किशोरी लाल, दिनेश प्रताप सिंह, दिशा बैठक रायबरेली, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनोज पांडेय, यूपी न्यूज, योगी सरकार, रायबरेली न्यूज, रायबरेली सड़क, राहुल गांधी रायबरेली, सपा कांग्रेस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रोजगार मेले में CM से मिला जॉइनिंग लेटर, दिल्ली पहुंचते ही नर्स के साथ क्या हुआ? गंभीर आरोप
Next Article गुजरात के गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 10 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका

फीचर

View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर विवाद के बीच जानिए कितनी पुरानी है ये परंपरा? नवरात्रि से क्या है कनेक्शन और कैसे शुरू हुआ

गांधीनगर: महाराष्ट्र में नवरात्रि से पहले गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक और आधार कार्ड की जांच को…

By vineet verma 7 Min Read

गंगा में ही क्यों विसर्जित की जाती हैं अस्थियां? क्या मोक्ष से जुड़ा है इसका रहस्य? जानिए अंतिम संस्कार के बाद इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को जीवन…

5 Min Read

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

क्रूड ने फिर बढ़ाई टेंशन! 100 डॉलर के पार पहुंचा तेल, वेस्ट एशिया के तनाव से पेट्रोल-डीजल पर बढ़ेगा दबाव?

नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और हमलों के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

गुजरात के गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 10 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका

गांधीनगर: गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में बुधवार रात निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बड़ा हादसा हो गया। ‘बोस्की द…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

रोजगार मेले में CM से मिला जॉइनिंग लेटर, दिल्ली पहुंचते ही नर्स के साथ क्या हुआ? गंभीर आरोप

बिहार के पटना में सरकारी रोजगार मेले में नौकरी का नियुक्ति पत्र पाने वाली एक नर्स ने दिल्ली पहुंचने के…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

संगरूर खुदकुशी मामला: पवन खेड़ा का केजरीवाल पर ज़बरदस्त हमला, बोले -“पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करों का राज़, आम आदमी पार्टी की नाकामी जगजाहिर

नई दिल्ली। पंजाब के संगरूर ज़िले के तूर बंजारा गांव में एक ग़रीब दिहाड़ी मज़दूर गुलज़ार सिंह की खुदकुशी के…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?