Trending News

PAK आर्मी के इस लेफ्टिनेंट जनरल का नाम शरीफ है लेकिन कितना शरीफ है…इस वीडियो में खुद देख लें…महिला पत्रकार को मारी आंख

पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में वे न केवल इमरान खान को लेकर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं, बल्कि एक महिला पत्रकार की ओर आंख मारने जैसी हरकत करते भी नजर आ रहे हैं। इसी वजह से पाकिस्तान के भीतर और बाहर दोनों जगह उनका व्यवहार आलोचनाओं का केंद्र बन गया है।

क्या है वायरल वीडियो का मामला?

पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लगाए जा रहे आरोपों जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, राज्य-विरोधी गतिविधियाँ और “दिल्ली के इशारे पर काम करने” जैसे दावों पर सवाल पूछा।

पत्रकार अब्सा कोमन ने सवाल किया

“यह आरोप अतीत से कैसे अलग हैं? और क्या भविष्य में इस मामले में किसी नए विकास की उम्मीद की जा सकती है?”इसके जवाब में जनरल चौधरी ने कहा “एक चौथी बात भी जोड़ दीजिए… वह (इमरान खान) ज़ेहनी मरीज है।”

यहीं विवाद शुरू हुआ। यह टिप्पणी करते समय जनरल चौधरी ने मुस्कुराते हुए आंख भी मारी, जिसका यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान में लोग सेना के प्रवक्ता की ‘अनुचित’ हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स इसे गैर-व्यावसायिक व्यवहार बता रहे हैं।

कई लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि “यह देश की लोकतांत्रिक छवि का अंत” है। कुछ मीम पेजों ने जनरल चौधरी की हरकत पर तंज कसते हुए पाकिस्तान को “एक मीम नेशन” तक करार दिया। कुल मिलाकर, यह वीडियो न केवल पाकिस्तान की राजनीति के बीच नया विवाद खड़ा कर रहा है, बल्कि सेना की मीडिया ब्रीफिंग की गंभीरता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

देखें वीडियो

news desk

Recent Posts

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

2 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

2 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

4 hours ago

कौन हैं रिनी संपथ? मेयर बनने की रेस में आगे, जीत के लिए बनाया खास प्लान

वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…

4 hours ago

Q4 Update: HDFC Bank की अग्रिम राशि 12% बढ़ी, लेकिन जमा ग्रोथ 15.5% ने सबको चौंकाया, जानिये मार्केट रिएक्शन क्या होगा?

मुंबई:भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2026 तिमाही (वित्त…

5 hours ago