Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘टोपी’ पर यूटर्न लेकर नीतीश ने किसे दिया संदेश, किस ओर करवट लेने जा रही है बिहार की राजनीति?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > ‘टोपी’ पर यूटर्न लेकर नीतीश ने किसे दिया संदेश, किस ओर करवट लेने जा रही है बिहार की राजनीति?
Latest NewsTrending Newsराज्य

‘टोपी’ पर यूटर्न लेकर नीतीश ने किसे दिया संदेश, किस ओर करवट लेने जा रही है बिहार की राजनीति?

news desk
Last updated: August 22, 2025 6:20 am
news desk
Share
नीतीश का यूटर्न
नीतीश का यूटर्न
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गठबंधन के सहयोगियों को असमंजस में डालने के लिए जाने जाते हैं. उनको लेकर ये सवाल हमेशा चर्चा में रहता है कि वो अपने वर्तमान सहयोगियों के साथ कितने दिन बने रहेंगे. फिलहाल तो नीतीश कुमार बीजेपी के साथ हैं. बिहार में उनकी सरकार भी चल रही है. लेकिन गुरूवार को नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया जो उनकी 45 साल की राजनीति में कभी नहीं देखा गया. उनके काम की चर्चा के साथ बिहार की राजनीति में नई करवट भी देखी जा रही है.

मौका था मदरसा एजुकेशन बोर्ड के शताब्दी वर्ष समारोह का. कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने नीतीश को टोपी पहनाने की कोशिश की. लेकिन नीतीश ने मना कर दिया. ये लोगों को अचरज में डाल गया. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पर निशाना साधता हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार ने जबरन मदरसा शिक्षकों को बुलाया और सम्मान स्वरूप टोपी पहनने से इंकार कर दिया’. वैसे तो इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने सैलरी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की. लेकिन चर्चा नीतीश के टोपी नहीं पहनने को लेकर ही ज्यादा हो रही है. क्योंकि अगले कुछ महीनों में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.

2011 से 2025 तक कितने बदले नीतीश?

बिहार में लगभग 17 फीसदी मुस्लिम मतदाता है. बीजेपी के साथ रहने के बावजूद नीतीश कुमार मुस्लिम मतदाताओं का कुछ हिस्सा पाते रहे हैं. जेडीयू की अपनी पहचान रही है, मुस्लिम वर्ग में उसकी स्वीकार्यता भी देखी जाती रही है. क्योंकि नीतीश बीजेपी के साथ रहते हुए भी अपनी छवि सेक्यूलर बना कर चले. 2011 में उन्होने एक मंच से कहा था कि ‘राजनीति में कभी टीका भी लगाना पड़ता है तो कभी टोपी भी पहनना पड़ता है’. नीतीश के इस बयान की बहुत चर्चा हुई थी. माना गया था कि ये बयान उन्होने अपने सहयोगियों को लेकर दिया था.

कौन सी खिचड़ी पका रहे हैं नीतीश?

अब नीतीश कुमार के टोपी नहीं पहनने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जैसे क्या उन्होने बीजेपी के दवाब में टोपी से दूरी बनाई ? हालांकि नीतीश अभी तक तो कभी दवाब में नहीं दिखे. ये माना जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद बीजेपी के पाले में हैं. तो क्या जेडीयू नीतीश के हाथ से निकल रही है? वहीं कुछ लोगों का मानना है कि नीतीश के इस कदम से अगामी चुनाव में मुस्लिम मतदाता एकजुट महागठबंधन की तरफ जा सकता है. पिछले विधानसभा चुनाव में खासकर सीमांचल में मुस्लिम मतों में बिखराव होने से महागठबंधन को नुकसान हुआ था और वो सरकार बनाने से चूक गई थी. तो क्या नीतीश बीजेपी के साथ रहते हुए महागठबंधन की मदद कर रहे हैं? क्योंकि बिहार SIR के मुद्दे पर बताया जाता है कि नीतीश कुमार भी नाराज हैं. औऱ जिस तरह से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है उसे देख कर कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही बिहार की राजनीति एक बार फिर करवट लेने जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharElections2025, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #indianpresshouse, #NITISHKUMAR, #RahulGandhi, #RJD, #TejashwiYadav
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईशू का एनकाउंटर एल्विश यादव के घर पर हमले के आरोपी का एनकाउंटर, राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले से क्या है ईशू का कनेक्शन ?  
Next Article स्कूलों को धमकी कौन भेज रहा है दिल्ली के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल? बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल.

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

हाथी, घोड़े और कई शक्तिशाली जीवों को छोड़ मां लक्ष्मी ने क्यों चुना उल्लू? जानिए ‘उलूक वाहिनी’ बनने की पूरी कहानी

जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना दावा ठोक रहे थे, तब…

4 Min Read
Trending Newsखेल

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच बार बैलन डी'ओर जीत चुके…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का किया दावा, 2024 के हिंसक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?