Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: आखिर ऐसा क्या हुआ, अपनी ही सरकार के खिलाफ हुआ BJP का यह विधायक? देखें पूरा वीडियो
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > आखिर ऐसा क्या हुआ, अपनी ही सरकार के खिलाफ हुआ BJP का यह विधायक? देखें पूरा वीडियो
Trending News

आखिर ऐसा क्या हुआ, अपनी ही सरकार के खिलाफ हुआ BJP का यह विधायक? देखें पूरा वीडियो

news desk
Last updated: January 30, 2026 5:13 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में भारी भीड़ के बीच दोनों नेताओं को एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख लहजे में बहस करते देखा जा सकता है।

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे दोनों नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक लंबे समय से नाराज चल रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत अपने क्षेत्र में जल जीवन मिशन की खामियों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार विधायक जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से सीधे शिकायत करना चाहते थे। जैसे ही मंत्री महोबा पहुंचे, विधायक और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए और अपनी नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान मंत्री के काफिले के सामने जमकर नारेबाजी हुई। मामला यहीं नहीं थमा और देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर किसी तरह हालात पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रामश्री महाविद्यालय के पास भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के नेतृत्व में करीब 100 ग्राम प्रधानों ने जल शक्ति मंत्री के काफिले को रास्ते में रोक दिया। जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खुदाई के बाद बदहाल हालात और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को लेकर विधायक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस दौरान विधायक समर्थकों और पुलिस अधिकारियों के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

डीएम कार्यालय में आपात बैठक

स्थिति बिगड़ती देख जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक को साथ लेकर जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्राम प्रधानों के साथ आपात बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान विधायक ने गांवों में पेयजल संकट और क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है और बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
-योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत के बीच बहस
-बहस भारी भीड़ के बीच और तल्ख लहजे में हुई#SwatantraDevSingh #BrajbhushanRajput #ViralVideo #indianpresshouse pic.twitter.com/DR2WgmteY7

— IndianPressHouse (@IpressHouse) January 30, 2026
Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BJP, Brajbushan Rajput, breaking news Ayodhya, Clash, Jal Jeevan Mission, Local Governance, Mahoba, Minister vs MLA, Political Drama, Public Protest, Swatantra Dev Singh, UP Politics, Uttar Pradesh, viral video, Water Supply Issue
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सरकारी कॉलेज की कैंटीन में युवती से दरिंदगी सरकारी कॉलेज की कैंटीन में युवती से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार
Next Article नीतू बिष्ट के साथ दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर छेड़छाड़ नोएडा एक्सप्रेसवे पर 27 KM तक ‘हॉरर रन’: सोशल मीडिया स्टार नीतू बिष्ट के साथ बदसलूकी !

फीचर

View More

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध और सुरक्षा संकट को लेकर लगातार सुर्खियों में…

By news desk 3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विश्लेषण: क्या आंकड़ों में ‘बदनाम’ राज्य ही असली गुनहगार हैं? नशे के जाल में फंसा भारत

नई दिल्ली। देश की युवा पीढ़ी नशे की जिस दलदल में धंस…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

कान्स 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल पेस्टल गाउन में दिखीं ‘समर ड्रीम’, फ्रेंच रिवेरा पर बिखेरा ग्लैमर

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने Cannes Film Festival 2026 में अपने पहले लुक से फैन्स का दिल जीत लिया है।…

3 Min Read
Trending Newsलाइफस्टाइल

एसिडिटी या कैंसर का सिग्नल? जिसे आप ‘मामूली गैस’ समझ रहे हैं, वो बन सकती है जानलेवा!

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और लेट नाइट पार्टीज़ के बीच पेट में जलन और एसिडिटी होना एक नार्मल बात बन…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

डॉ. के. विक्रम राव की प्रथम पुण्यतिथि पर यूपी प्रेस क्लब में संगोष्ठी! हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष” वर्तनी, शीर्षक और भाषा पर हुई चर्चा, जुटे दिग्गज पत्रकार

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.…

2 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया ‘कचरा’, अमेरिका-ईरान के बीच फिर गहराया टकराव, सीजफायर पर मंडराया खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान की…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?