Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: प्री-वेडिंग शूट से पहले क्या बिगड़ गया था रिश्ता? ड्राइवर के दावे ने खड़े किए नए सवाल, रास्ते में हुई बहस और पासपोर्ट गायब होने की कहानी सामने आई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > प्री-वेडिंग शूट से पहले क्या बिगड़ गया था रिश्ता? ड्राइवर के दावे ने खड़े किए नए सवाल, रास्ते में हुई बहस और पासपोर्ट गायब होने की कहानी सामने आई
Trending Newsक्राइम

प्री-वेडिंग शूट से पहले क्या बिगड़ गया था रिश्ता? ड्राइवर के दावे ने खड़े किए नए सवाल, रास्ते में हुई बहस और पासपोर्ट गायब होने की कहानी सामने आई

vineet verma
Last updated: June 29, 2026 9:50 am
vineet verma
Share
SHARE

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के बीच अब प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रस्तावित बाली यात्रा से जुड़ी नई बातें सामने आई हैं। कार चालक वैभव जाधव ने दावा किया है कि यात्रा के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बाद पूरे घटनाक्रम पर नए सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पहले ही मामले को हत्या मानकर जांच कर रही है और इस संबंध में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है।

Contents
ड्राइवर का दावा- कार में बैठने को तैयार नहीं थी सियाफूड कोर्ट पर रुकी कार, फिर सामने आई पासपोर्ट वाली बातजांच में सामने आई कथित साजिश की परतें

ड्राइवर के अनुसार, यात्रा के लिए कार पुणे से बुक की गई थी। उन्होंने दावा किया कि सिया यात्रा पर जाने के पक्ष में नहीं दिख रही थी और शुरुआत में कार में बैठने को भी तैयार नहीं थी।

ड्राइवर का दावा- कार में बैठने को तैयार नहीं थी सिया

ड्राइवर वैभव जाधव के मुताबिक, सिया को यात्रा के लिए मनाने की कोशिश की गई और बाद में उसके भाई साहिल ने उसे कार में बैठाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि रास्ते में पुणे और रावेत के बीच सिया और उसके भाई के बीच बहस हुई थी।

इसके बाद सभी लोग केतन अग्रवाल और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किवाले लोढ़ा इलाके से मुंबई की ओर रवाना हुए।

फूड कोर्ट पर रुकी कार, फिर सामने आई पासपोर्ट वाली बात

ड्राइवर के मुताबिक, रास्ते में सभी लोग एक फूड कोर्ट पर चाय और नाश्ते के लिए रुके। इसी दौरान सिया कथित तौर पर किसी बहाने कार के पास आई और वहां से कुछ सामान निकालकर अपने पास रख लिया।

ड्राइवर ने बताया कि बाद में मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने के कुछ समय बाद उन्हें केतन का फोन आया। केतन ने बताया कि उसका कुछ सामान कार में रह गया है और पासपोर्ट नहीं मिल रहा है।

ड्राइवर जब दोबारा वहां पहुंचे तो पासपोर्ट नहीं मिला। इसी आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि पासपोर्ट रास्ते में ही गायब हुआ होगा। हालांकि इसकी पुष्टि जांच एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है।

जांच में सामने आई कथित साजिश की परतें

जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को सगाई के बाद घटनाक्रम आगे बढ़ा। पुलिस के मुताबिक, 4 जून को पहली बार लोहगढ़ किले जाने की योजना बनाई गई थी।

बताया गया कि 6 जून को प्रस्तावित बाली यात्रा तय थी, लेकिन यात्रा नहीं हो सकी। इसके बाद कथित तौर पर अलग-अलग मौकों पर लोहगढ़ किले जाने की योजना बनी।

जांच के अनुसार, एक बार पहले भी वहां धक्का देने की कोशिश का दावा सामने आया, लेकिन उस दौरान जान बच गई। बाद में 18 जून को प्री-वेडिंग शूट के बहाने फिर से बुलाने और उसी दौरान घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है और डिजिटल, तकनीकी और गवाहों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bali Trip, Ketan Agrawal Murder Case, Pre Wedding Shoot, Pune Crime News, Siya Goyal, केतन अग्रवाल हत्याकांड, पुणे मर्डर केस, प्री वेडिंग शूट विवाद, बाली ट्रिप, लोहगढ़ किला मामला, सिया गोयल केस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखनऊ में पत्रकारपुरम चौराहे पर बवाल: पहले मारपीट-चाकूबाजी, फिर फायरिंग; युवक की पीठ में लगी गोली से सनसनी
Next Article क्या तमिलनाडु में नहीं चलेगी विजय सरकार? सत्ता संभालते ही स्टालिन का बड़ा दावा, बोले- 5 साल पूरा करना मुश्किल

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने से कई श्रमिक अंदर फंस…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।…

8 Min Read
Trending Newsराज्य

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी घुसने से…

6 Min Read
Trending Newsअन्य

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI से बनाए गए कंटेंट की…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?