Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी से बांग्लादेश तक फैला कफ सिरप का नेटवर्क… दुबई से शुभम जायसवाल चला रहा है नशे का काला कारोबार! पुलिस भी है अब हैरान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी से बांग्लादेश तक फैला कफ सिरप का नेटवर्क… दुबई से शुभम जायसवाल चला रहा है नशे का काला कारोबार! पुलिस भी है अब हैरान
Trending Newsक्राइम

यूपी से बांग्लादेश तक फैला कफ सिरप का नेटवर्क… दुबई से शुभम जायसवाल चला रहा है नशे का काला कारोबार! पुलिस भी है अब हैरान

news desk
Last updated: November 21, 2025 1:44 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ.खांसी की साधारण दवा समझे जाने वाला कफ सिरप अब एक खतरनाक नशे का हथियार बन चुका है. कोडीन युक्त कफ सिरप का यह अवैध नेटवर्क सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश तक फैल चुका है.

वाराणसी में करोड़ों की बरामदगी के बाद उठे सवालों ने पूरे प्रदेश के प्रशासन और ड्रग विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है. और इस पूरे रैकेट के केंद्र में माना जा रहा है एक नाम: शुभम जायसवाल, जो फिलहाल फरार है.

हम आपको आज उस काले साम्राज्य की बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कोडीन युक्त कफ सिरप के सहारे समाज में मौत बाँटने का काम किया. साथ ही बताएंगे कि कैसे एक शख्स ने इसी काले कारोबार के दम पर महज कुछ सालों में अकूत दौलत का साम्राज्य खड़ा कर लिया.

वाराणसी का रहने वाला एक साधारण युवक शुभम जायसवाल महज तीन साल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा. लेकिन यह दौलत किसी मेहनत, बिजनेस या स्टार्टअप की देन नहीं थी-बल्कि एक जहरीले कफ सिरप के काले कारोबार का नतीजा थी. यह वही जहर था जिसने न जाने कितनी जिंदगियां मौत के मुहाने पर पहुँचा दीं, लेकिन शुभम और उसके गिरोह के लिए यह “जहरीला सिरप” सोने की खान बन गया.

शुभम जायसवाल ने रांची में रजिस्टर्ड ‘शैली ट्रेडर्स’ के नाम से इस गोरखधंधे की शुरुआत की और कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई कई राज्यों में फैलानी शुरू कर दी. देखते ही देखते उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर बांग्लादेश की सीमा तक फैल गया। बस तीन साल में शुभम और उसके साथियों ने करोड़ों का काला साम्राज्य खड़ा कर लिया.

कैसे हुआ पर्दाफाश?

इस नेटवर्क का खुलासा अक्टूबर महीने में तब हुआ, जब सोनभद्र के चुर्क लाइन मोड़ पर चेकिंग के दौरान करीब 20,000 कफ सिरप की बोतलें बरामद की गईं. ये बोतलें दो कंटेनरों में नमकीन और चिप्स के पैकेटों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार किया.

इसके बाद यूपी पुलिस और SIT ने जब नेटवर्क खंगालना शुरू किया तो एक-एक करके परतें खुलती गईं और पूरा खेल उजागर हो गया. जांच में पता चला कि शुभम का गिरोह कफ सिरप को कभी पेंट की बाल्टियों में, कभी नमकीन के पैकेटों के बीच, तो कभी छोटे कैरियरों और साइकिलों के जरिए अलग-अलग राज्यों में तस्करी करता था. ये बोतलें बांग्लादेश तक 8 से 10 गुना ज्यादा कीमत पर बेची जा रही थीं.

अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कठोर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि “उत्तर प्रदेश के हर कोने में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है और कोडीन सिरप को नशे के रूप में धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है.” उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी.

सबसे बड़ा सवाल-आखिर असली खिलाड़ी कौन?

भले ही शुभम जायसवाल और उसके साथी पुलिस के radar पर आ चुके हों, लेकिन जांच अभी भी कई सवालों पर अटकी है। क्या तीन साल में करोड़ों की संपत्ति और इतना बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क सिर्फ शुभम के बूते खड़ा हो सकता है?

क्या इस काले साम्राज्य के पीछे कोई बड़ा मास्टरमाइंड, कोई सफेदपोश या कोई सरकारी संपर्क खड़ा है, जो अभी तक पुलिस और SIT की पकड़ में नहीं आया?

जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है इस जहरीले कफ सिरप गैंग का असली ‘गॉडफादर’ आखिर कौन है?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BangladeshSmuggling, #BreakingNews, #CodeineSyrupMafia, #CrimeReport, #DrugMafia, #DrugRacket, #IllegalSyrupTrade, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #NarcoticsCrime, #ShubhamJaiswal, #SITInvestigation, #UPCrime, #UPPolice, #VaranasiNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश ने जीता यूनिवर्स का क्राउन अपमान सहा लेकिन हिम्मत नहीं हारी! क्या है मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश की कहानी, जो बन गई करोड़ों महिलाओं की रोल मॉडल?
Next Article कर्नाटक में कुर्सी विवाद! गहराते जा रहे सीएम पद के विवाद के बीच सिद्धारमैया ने कहा – 5 साल मैं ही रहूंगा, डीके समर्थक विधायकों ने की खड़गे से मुलाकात.

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi
Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव कम होने के बजाय बातचीत…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्य

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा को लेकर चर्चा में आ…

6 Min Read

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। जोहान्सबर्ग के पास एक बार…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?