Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गहराते जा रहे सीएम पद के विवाद के बीच सिद्धारमैया ने कहा – 5 साल मैं ही रहूंगा, डीके समर्थक विधायकों ने की खड़गे से मुलाकात.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > गहराते जा रहे सीएम पद के विवाद के बीच सिद्धारमैया ने कहा – 5 साल मैं ही रहूंगा, डीके समर्थक विधायकों ने की खड़गे से मुलाकात.
Trending Newsराज्य

गहराते जा रहे सीएम पद के विवाद के बीच सिद्धारमैया ने कहा – 5 साल मैं ही रहूंगा, डीके समर्थक विधायकों ने की खड़गे से मुलाकात.

news desk
Last updated: November 21, 2025 2:02 pm
news desk
Share
कर्नाटक में कुर्सी विवाद!
कर्नाटक में कुर्सी विवाद!
SHARE

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी से जुड़ा विवाद सुलझने के बजाए उलझता जा आ रहा है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ये कह कर कुर्सी के विवाद को और गहरा दिया है कि वो ही पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे. हालांकि इससे पहले शिवकुमार खेमे के कुछ विधायक दिल्ली पहुंच कर लॉबिंग कर चुके हैं. अंदरूनी खींचतान हो या फिर ढ़ाई -ढ़ाई साल के फॉर्मूले की बात. सब मिलाकर बहुत कुछ कहानी बयान कर रही हैं जो कांग्रेस के लिए फिलहाल बेहतर तो नहीं है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवकुमार के करीबी नेताओं में शामिल गुब्बी के विधायक श्रीनिवास, श्रंगेरी के विधायक टी. डी. राजेगौड़ा, कुनिगल के विधायक एच. डी. रंगनाथ, अनेकल के विधायक बी. शिवन्ना, कुडाची के विधायक महेंद्र कलप्पा तम्मण्णावर और एमएलसी सी. रवि खड़गे से मिले और लगभग 10 मिनट तक ये बैठक चली.

इन सभी नेताओं ने पावर-शेयरिंग समझौते के चलते अपनी बात रखी और कांग्रेस अध्यक्ष से शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का अनुरोध किया। साथ ही विधानसभा चुनाव जीतने पर कांग्रेस की जो डील हुई थी शिवकुमार और सिद्धारमैया के रोल को लेकर, बतौर चीफ मिनिस्टर, उसे अब साकार करने की भी बात कही गई।

आपको बता दें की कर्नाटक में मई 2023 में विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आये थे. चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल था की मुख्यमंत्री किसको बनाये जाए. क्योंकि शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों ही दो बेहद मज़बूत, लोकप्रिय और कद्दावर चेहरे थे. सीएम पद के लिए इन्ही दोनों में से किसी एक के नाम पर मुहर लगनी थी.  लेकिन यही पर विवाद खड़ा हुआ, पार्टी के बीच हलचल तेज़ हुई क्योंकि कुछ नेता की पसंद सिद्धारमैया थे तो कुछ नेता शिवकुमार को सीएम के रूप में देखना चाहते थे. इससे पहले, कांग्रेस की ही सरकार में साल 2013-2018 तक सिद्धारमैया फुल टर्म के लिए कर्नाटक की कमान संभाल चुके थे.

काफी माथापच्ची के बाद 2023 में सिद्धारमैया के ही नाम पर मुहर लगी और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद मिला. लेकिन कुछ बदलाव के साथ.  सूत्रों की माने तो ढाई ढाई साल के फामूले की बात भी कही गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने ढ़ाई साल बाद ये ज़िम्मेदारी शिवकुमार को सौंपने की बात कही थी, ताकि मतभेद को खत्म किया जा सके और पार्टी को आने वाले वक़्त में किसी भी तरह का कोई खतरा न हो.

शिवकुमार गुट के मुताबिक अब, यानी नवंबर 2025 में ढ़ाई साल पूरे हो चुके हैं और वक़्त आ चूका है पावर-शिफ्ट का. ऐसे में विधायकों का कहना है की शिवकुमार ने पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद देकर सम्मानित किया जाना चाहिए. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधयकों को आश्वासन दिया की राहुल गांधी इस बात पर जल्द फैसला करेंगे. ये भी खबरें सामने आ रही हैं की खड़गे ने नेताओं को दोबारा दिल्ली आने से मना किया है ताकि ये मुद्दा ज़्यादा गहराए ना.  

फिलहाल ये अंदरूनी खींचतान किस राह जाएगा, क्या फैसला लेंगे राहुल गांधी, क्या डीके शिवकुमार के प्रशंसक उन्हें सीएम बना पाएंगे, और किस तरह कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस उलझन को सुलझा पायेगा, ये फिलहाल देखने वाली बात होगी.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CMPost, #Congress, #Controversy, #DKShivkumar, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #KARNATKA, #mallikarjunkharge, #PoliticalNews, #Rahul Gandhi, #Siddharmayia
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article यूपी से बांग्लादेश तक फैला कफ सिरप का नेटवर्क… दुबई से शुभम जायसवाल चला रहा है नशे का काला कारोबार! पुलिस भी है अब हैरान
Next Article दिल्ली घर छोड़, PK ने सब कुछ पार्टी को दिया मौन व्रत के बाद पीके का बड़ा ऐलान! 1 घर छोड़ कर सारी संपत्ति पार्टी को किया डोनेट, नई रणनीति पर उतरी जनसुराज

फीचर

View More

8-9 तीव्रता के भूकंप झेल गए कई देश, फिर 7 तीव्रता के झटकों ने वेनेजुएला को क्यों हिला दिया? जानिए इतिहास के 10 सबसे विनाशकारी भूकंपों की पूरी कहानी

काराकास: धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल जब तेज होती है, तो उसका असर भूकंप के रूप में…

By vineet verma 8 Min Read

आसमान साफ, फिर भी मौसम विभाग कैसे बता देता है बारिश? जानिए बादलों से पहले कैसे पकड़ ली जाती है बारिश की आहट

नई दिल्ली : कई बार आसमान बिल्कुल साफ दिखाई देता है, तेज…

5 Min Read

NDA Power Shift: नीतीश-नायडू का ‘किंगमेकर’ टैग खतरे में? विपक्ष की टूट से बढ़ा PM मोदी का कुनबा, बदल गया दिल्ली का समीकरण!

भारतीय राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर एनडीए…

4 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

TOday's Gold Price3
Trending Newsबाजार

सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार के बाद बड़ी रिकवरी, 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद अब उछले दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सोने और चांदी के निवेशकों के लिए जून की तिमाही बेहद उतार-चढ़ाव भरी रही। मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेड रिजर्व…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

वेनेजुएला के बाद अब पाकिस्तान में कांपी धरती, 5.4 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत; घरों से बाहर निकले लोग

इस्लामाबाद: वेनेजुएला में हालिया विनाशकारी भूकंप के बाद अब पाकिस्तान में भी शनिवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए…

3 Min Read
Trending Newsखेल

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, भड़के माइकल वॉन ने कह दी इतनी बड़ी बात!

आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम को पहले ही टी20 मुकाबले में करारा झटका लगा है। लेकिन इस हार…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, अयोध्या सांसद ने मांगी सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच; अखिलेश बोले- ‘अलौकिक शक्ति ने दिखाया चमत्कार’

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई के साथ अब राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। मामले…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?