Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वाराणसी 13 मकान ध्वस्त, पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का घर भी शामिल, विपक्ष ने जताया विरोध
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वाराणसी 13 मकान ध्वस्त, पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का घर भी शामिल, विपक्ष ने जताया विरोध
Trending Newsराज्य

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वाराणसी 13 मकान ध्वस्त, पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का घर भी शामिल, विपक्ष ने जताया विरोध

news desk
Last updated: September 29, 2025 3:55 pm
news desk
Share
वाराणसी सड़क चौड़ीकरण में 13 मकान ध्वस्त
वाराणसी सड़क चौड़ीकरण में 13 मकान ध्वस्त
SHARE

वाराणसी  में संदहा से पुलिस लाइन तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 13 मकानों को ध्वस्त कर दिया है. इस सूची में पूर्व ओलंपियन और पद्मश्री हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मोहम्मद शाहिद का घर भी शामिल था. जिसके बाद इस घटना ने शहर में सड़क चौड़ीकरण और प्रशासनिक कार्रवाई के तरीकों पर नई बहस को जन्म दे दिया है.

कार्रवाई के दौरान शाहिद का परिवार विरोध करता रहा, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नहीं सुना. अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है, जिससे मामला ने और सियासी रंग ले लिया है. विपक्ष ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है.

परिवार ने जताया विरोध, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

परिवार ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए इसे “प्रशासनिक गुंडई” करार दिया है. जहां परिवार के कुछ लोग कह रहे हैं कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला वहीं शाहिद के मामा के बेटे मुश्ताक ने कहा है कि ‘उनके घर में शादी होनी है और उनके पास दूसरा कोई मकान नहीं है.’ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मुस्लिम बहुल क्षेत्र में जानबूझकर सड़क चौड़ाई 21 मीटर के बजाय 25 मीटर कर दी गई है. उन्होंने इस कार्रवाई के लिए मंत्री रविंद्र जायसवाल को जिम्मेदार ठहराया है.’

इस बुलडोजर कार्रवाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति पुलिसकर्मी से हाथ जोड़कर कहते दिख रहे हैं कि ‘मिश्रा जी, बस आज की मोहलत दे दीजिए, कल हटा लेंगे.’

कांग्रेस नेता अजय राय ने साधा बीजेपी पर निशाना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर मामले का वीडियो साझा करते हुए पोस्ट लिखा कि ‘पद्मश्री मोहम्मद शाहिद का मकान भाजपा सरकार ने ज़मींदोज़ कर दिया.ये सिर्फ़ एक घर नहीं था, बल्कि देश की खेल विरासत की पहचान थी.काशी की धरती पर प्रतिभाओं और सम्मानित विभूतियों का अपमान करने वाली भाजपा सरकार को जनता माफ़ नहीं करेगी.’

प्रशासन का क्या कहना है?

वाराणसी के एडीएम ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन का पक्ष रखते हुए जानकारी दी कि जिन लोगों को मुआवजा मिल चुका है, उनके मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि ‘बुलडोजर से कुछ टूट-फूट हो सकती है, लेकिन किसी हिस्से को अनावश्यक रूप से नहीं तोड़ा गया.’

उन्होंने यह भी कहा कि ‘जहाँ तक पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर की बात है, मकान में नौ सदस्य रहते हैं, जिनमें से छह को मुआवजा मिल चुका है. बाकी तीन सदस्यों के पास स्टे ऑर्डर होने के कारण उनके हिस्से को सुरक्षित रखा गया. एडीएम ने यह भी कहा कि परिवार ने शादी का हवाला देकर समय मांगा था, लेकिन मुआवजा पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए.’

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

वहीं प्रशासन का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने पहले ही पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी तक के 59 मकानों को तीन चरणों में तोड़ने की कार्रवाई पूरी कर ली है और यह कार्रवाई पूरी तरह से कानून के अनुसार की जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BulldozerAction, #Demolition, #Heritage, #IndianHockey, #indianpresshouse, #MohammadShahid, #News, #OppositionProtest, #PadmaShri, #Politics, #RoadWidening, #SocialMedia, #UrbanDevelopment, #UttarPradesh, #Varanasi
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईरान ने इज़राइल के लिए जासूसी करने वाले को दी फांसी ईरान ने इज़राइल के लिए जासूसी करने वाले को दी फांसी, मानवाधिकार संगठनों ने कहा- राजनीतिक प्रतिशोध!
Next Article हत्या का आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार हापुड़: बीमा रकम हड़पने के लिए माता,पिता और पत्नी की हत्या? संदेह होने पर बीमा कंपनी ने किया पुलिस को अलर्ट!आरोपी गिरफ्तार

फीचर

View More

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती है। बारिश की फुहार, चारों तरफ हरियाली, ठंडी…

By vineet verma 4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

बारिश के बीच भी क्यों तपता रहा भारत? अगस्त में 125 साल का गर्मी रिकॉर्ड टूटा, जलवायु परिवर्तन और अल नीनो ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: एक तरफ अगस्त में भारत के कई हिस्सों में मानसून…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्यसियासी

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पाली / जयपुर। राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों में पाली नगर निगम क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया…

3 Min Read

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा तेज है। पश्चिमी यूपी से…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू हो जाएगा?…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों तक गणेश उत्सव की तैयारियां…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?