Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अमेरिकी दबाव बेअसर, ईरान अडिग; बढ़ी इज़रायल की बेचैनी, ट्रंप से मिलने वॉशिंगटन रवाना नेतन्याहू
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अमेरिकी दबाव बेअसर, ईरान अडिग; बढ़ी इज़रायल की बेचैनी, ट्रंप से मिलने वॉशिंगटन रवाना नेतन्याहू
Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिकी दबाव बेअसर, ईरान अडिग; बढ़ी इज़रायल की बेचैनी, ट्रंप से मिलने वॉशिंगटन रवाना नेतन्याहू

news desk
Last updated: February 8, 2026 10:42 am
news desk
Share
SHARE

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है और हालात और ज्यादा बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही दोनों देशों के बीच ओमान में एक अहम बैठक हुई, लेकिन बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। बातचीत जरूर हुई और माहौल को ‘अच्छी शुरुआत’ बताया गया, लेकिन ईरान ने अपनी लाल रेखा खींच दी है। परमाणु मुद्दे के अलावा वह किसी अन्य विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। न उसके मिसाइल कार्यक्रम पर, न क्षेत्रीय गुटों के समर्थन पर और न ही इज़रायल से जुड़ी चिंताओं पर। इन सभी सवालों पर ईरान का जवाब एक ही है—ये बातचीत के दायरे में नहीं आते।

इसी सख्त रुख के चलते इज़रायल की बेचैनी बढ़ गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं, जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की तयारी में है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ शब्दों में कहा है कि न्यूक्लियर एनरिचमेंट ईरान का “अविभाज्य अधिकार” है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने ईरानी ज़मीन पर कोई हमला किया, तो मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने निशाने पर होंगे। इस तरह बातचीत के साथ-साथ सख्त संदेश भी खुले तौर पर दे दिया गया।

अराघची ने यह भी माना कि ओमान में हुई बातचीत एक “अच्छी शुरुआत” रही और परिस्थितियां ऐसी बनीं कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से हाथ मिलाने का मौका भी मिला। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भरोसा कायम होने में अभी लंबा वक्त लगेगा। ईरान की शर्तें पहले की तरह ही सख्त बनी हुई हैं।

वहीं, ईरान के आम नागरिक इस बातचीत को लेकर खास उत्साहित नहीं दिख रहे हैं। तेहरान में कई लोगों का मानना है कि पहले की तरह यह वार्ता भी बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो सकती है, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं।

बता दे कि अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार (6 फरवरी) को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी। इससे आशंका जताई जा रही है कि अगर बातचीत नाकाम होती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए ईरान पूरी तरह सतर्क हो गया है।

ईरान सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कई इलाकों में सड़कों को ब्लॉक करने की तैयारी शुरू कर दी है और कुछ जगहों पर यह कदम उठाया भी जा चुका है। इसके साथ ही हवाई यात्रा को सीमित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Benjamin Netanyahu US visit, Breaking International News, Donald Trump meeting, Geopolitics News, Iran missile program, Iran nuclear enrichment, Iran nuclear issue, Iran US talks, Israel Iran tension, Israel security concerns, Middle East Crisis, Oman talks, US sanctions on Iran, World politics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article “BELIEF का इनाम: मैड्रिड का सपना छूटा, वर्ल्ड कप में सिराज ने किस्मत की नई इबारत लिखी”
Next Article एपस्टीन फाइल्स: सोशल मीडिया दावों पर दलाई लामा कार्यालय का जवाब, आरोप निराधार

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के जरिए अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया है। जुलाई महीने के सरकारी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

इंस्टाग्राम के बाद अब Spotify बन रहा कांग्रेस का हथियार! युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन रहा है राहुल गांधी का Podcast

पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में सोशल मीडिया ने एक बेहद अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ज़माना…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?