UPSSSC PET Result 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लंबे इंतजार के बाद पीईटी 2025 (Preliminary Eligibility Test) का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यह वही परीक्षा है जिसके आधार पर यूपी सरकार में ग्रुप-C के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती हैं।
दो दिन में हुई परीक्षा, लगभग 19.41 लाख उम्मीदवार हुए शामिल
पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 19,41,993 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आयोग ने साफ किया है कि PET स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा और अभ्यर्थी इसी स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों में भाग ले सकेंगे।
UP में हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
पीईटी का रिजल्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। UPSSSC को सरकार से 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। यह भर्तियां समूह ‘ग’ (ग्रुप-C) तक के पदों के लिए होंगी।
आयोग के अनुसार, उसे कुल 868 भर्तियों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 44,778 से अधिक रिक्त पद शामिल हैं। PET स्कोर के आधार पर इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट या फिर फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
सबसे ज्यादा भर्ती लेखपालों की
इस बार सबसे बड़ी भर्ती लेखपाल के पदों पर होने जा रही है। आयोग को लेखपाल के 7,994 पदों का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा कई अन्य विभागों से भी भारी संख्या में रिक्तियां भेजी गई हैं:
इसके अलावा मानचित्रकार, दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और मत्स्य निरीक्षक जैसे पदों के प्रस्ताव भी आयोग को मिल चुके हैं।
अब आगे क्या?
रिजल्ट जारी होने के बाद UPSSSC अब चरणबद्ध तरीके से विभिन्न भर्तियों के नोटिफिकेशन निकालना शुरू करेगा। PET स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार इन भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। आने वाले महीनों में आयोग 40,000 से ज्यादा पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है, जिससे लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…
नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…
कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…
बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…
नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…
कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…