खेल

UPCA ने खिलाड़ियों को दी बड़ी राहत, Online Player Registration अब इस डेट तक कर सकते हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने खिलाड़ियों और जिला क्रिकेट संघों को बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन खिलाड़ी पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। विभिन्न जिला क्रिकेट संघों की मांग पर यह फैसला लिया गया है।

UPCA के अनुसार, खिलाड़ी पंजीकरण पोर्टल अब 3 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक दोबारा खुला रहेगा। इस अवधि में सभी लंबित और छूटे हुए पंजीकरण पूरे करना अनिवार्य होगा। संघ ने साफ किया है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने सभी जिला क्रिकेट संघों को निर्देश दिए हैं कि वे उन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सूचित करें, जिनका पंजीकरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, ताकि आगे किसी तरह की समस्या न हो।  इसके लिए कोई भी इच्छुक खिलाड़ी स्वयं https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकता है। 

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और पंजीकरण शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। इसके लिए खिलाड़ियों को अपने संबंधित जिला क्रिकेट संघ में मूल दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित होना होगा। यह प्रक्रिया ट्रायल की घोषणा से पहले पूरी करना अनिवार्य होगा।

UPCA ने बताया कि DCA पोर्टल हर समय उपलब्ध रहेगा, जिससे जिला संघ खिलाड़ियों के डेटा की निगरानी और सत्यापन कर सकेंगे।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

5 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

6 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

6 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

7 hours ago