यूपी में मौसम का यू-टर्न
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में ठंड अभी पूरी तरह विदा लेने के मूड में नहीं है। मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है, जिससे सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है। राजधानी लखनऊ में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुरुआती घंटों में ऐसा लगा कि बादल हल्के रहेंगे और दोपहर तक धूप निकल आएगी, लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे हल्की बारिश और तेज हवाओं ने पूरा माहौल ठंडा कर दिया। मौसम के इस यू-टर्न से लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम हो रही है। इसका सीधा असर सड़कों और हाईवे पर दिख रहा है, जहां वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रहने की संभावना है।
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के उत्तरी, पश्चिमी और तराई इलाकों में भी साफ नजर आ रहा है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है। पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। 5 फरवरी तक पश्चिमी यूपी में घना कोहरा बने रहने की संभावना है, जिससे यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 से 7 फरवरी के बीच एक और नया Western Disturbance सक्रिय हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम कोहरे में सतर्क रहें, ड्राइविंग में खास सावधानी बरतें और किसान भाई मौसम की चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…