Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: UP Weather Alert: घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Weather Alert: घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Trending Newsउत्तर प्रदेश

UP Weather Alert: घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

vineet verma
Last updated: July 9, 2026 8:49 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी है। अब मौसम विभाग ने गुरुवार से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

Contents
अगले तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौरपश्चिमी यूपी के इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनीचित्रकूट में सबसे ज्यादा बारिश, 55 जिलों में बरसे बादलजलभराव, वज्रपात और तेज हवाओं से बढ़ सकती हैं मुश्किलेंकिसानों और आम लोगों के लिए जारी की गई सलाह50 जिलों में 35 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं करीब 30 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, प्रयागराज, अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, आगरा और आसपास के जिलों में भी तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है।

चित्रकूट में सबसे ज्यादा बारिश, 55 जिलों में बरसे बादल

बुधवार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 144 मिलीमीटर वर्षा चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिलीमीटर और सिद्धार्थनगर में 72.8 मिलीमीटर बारिश हुई। पूरे प्रदेश के करीब 55 जिलों में हल्की से लेकर भारी वर्षा दर्ज की गई।

जलभराव, वज्रपात और तेज हवाओं से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने और कई स्थानों पर यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई गई है।

किसानों और आम लोगों के लिए जारी की गई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की सलाह दी है। वहीं आम लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर न रुकने तथा पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है।

50 जिलों में 35 डिग्री से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान

मानसून की सक्रियता का असर अब तापमान पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार को प्रदेश के 50 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें से पांच जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में इसी तरह राहत बनी रहेगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Heavy Rain in UP, Heavy Rain Warning, IMD Rain Alert, IMD Weather Forecast, Lucknow Weather, Monsoon Update, UP Rain Alert, UP Weather Today, Uttar Pradesh Monsoon, Uttar Pradesh Weather News, Weather Alert UP, मानसून अपडेट, यूपी बारिश अलर्ट, यूपी मौसम समाचार, लखनऊ मौसम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ट्रंप के आदेश पर ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला! रेलवे ब्रिज तबाह, चाबहार में ब्लैकआउट; पलटवार की आशंका से बढ़ा तनाव
Next Article शिवलिंग पर सोना, चांदी या तांबा… किस धातु का नाग चढ़ाना होता है सबसे शुभ? दोष के अनुसार जानें सही नियम

फीचर

View More

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000 फीट की ऊंचाई पर खराब मौसम के बीच…

By vineet verma 5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

अलविदा नाना पाटेकर… 35 रुपये की नौकरी से ‘नटसम्राट’ तक, ऐसे बदली भारतीय सिनेमा में अभिनय की भाषा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का निधन 75 साल की उम्र में…

13 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

घर में नोटों की गड्डियां और सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान! इंजीनियर नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की रेड में 52 लाख कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिले

पटना: बिहार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU)…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं CM योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने दी चुनौती; बोले- ‘इतना ही आश्वस्त हैं तो…’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव…

4 Min Read
Trending Newsपंजाबराज्य

‘कौवा चला हंस की चाल…’, राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ बयान पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- सम्मान संभाल नहीं पाए

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ वाले बयान पर पलटवार किया है। चड्ढा…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

हवाई सफर होगा महंगा! Air India और Air India Express ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 9 अक्टूबर से नई दरें लागू

नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए से जुड़ी अहम खबर है। Air India और Air India…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?