Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी टी-20 लीग सीजन-4: नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत,गौर गोरखपुर लायंस को चार विकेट से किया पराजित
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी टी-20 लीग सीजन-4: नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत,गौर गोरखपुर लायंस को चार विकेट से किया पराजित
Trending Newsखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत,गौर गोरखपुर लायंस को चार विकेट से किया पराजित

news desk
Last updated: August 25, 2026 10:16 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। तेज गेंदबाज गेंदबाज नमन तिवारी ने अपनी धारदार और कातिलाना गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की संयमित पारी की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 को खेले गए दूसरे मैच में गौर गोरखपुर लायंस को चार विकेट से पराजित किया।

बारिश व गीली आउटफील्ड के चलते यह मैच 18-18 ओवर का खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गौर गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 112 रन पर आल आउट हो गयी।

जवाब में नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाकर जीत अपनी झोली में डाल ली। टीम की जीत में आईपीएल में एलएसजी का हिस्सा और अंडर-19 विश्व कप के स्टार नमन तिवारी ने अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटककर लीग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गए।

इस मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी व मद्य निषेध विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में यूपी टी-20 लीग जैसे बड़े खेल आयोजनों से खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों को भी उच्च स्तर के क्रिकेट का अनुभव मिलता है। लीग का बढ़ता आकर्षण उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की लोकप्रियता और खेल के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाता है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कि लीग के प्रत्येक मुकाबले में प्रतिस्पर्धा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मुकाबले रोमांचक बन रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

औपचारिक शुरूआत के बाद सोमवार को दिन के दूसरे मैच में नोएडा किंग्स के कप्तान प्रशांत वीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गौर गोरखपुर लायंस की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि गौर गोरखपुर लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में नमन तिवारी ने सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह (10) को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद चौथे ओवर में नमन ने कप्तान आर्यन जुयाल (2) का विकेट चटकाते हुए गोरखपुर को बड़ा झटका दिया।

गोरखपुर की टीम अभी इन शुरुआती झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि वंश ने सातवें ओवर में आर्यन चौधरी (15) को आउट करने के बाद प्रिंस यादव (10) को भी आउट किया। इसके बाद 13वें ओवर में नमन तिवारी ने शिवम शर्मा (3) को विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने इसी ओवर में सिद्धार्थ यादव (18) को कप्तान प्रशांत वीर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।

निचले क्रम में पार्थ पहलावत (14) और अंकित चौधरी (14) ने कुछ देर टिकने का प्रयास किया लेकिन 18वें ओवर में नमन तिवारी ने अंकित चौधरी को शोएब के हाथों कैच कराया। नोएडा किंग्स से नमन तिवारी ने 3.5 ओवर बिना कोई मेडन फेंके महज 13 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

जवाब में नोएडा किंग्स खराब शुरुआत का शिकार हो गई। दूसरे ओवर में माधव कौशिक (8) विशाल कुमार की गेंद पर वासु वत्स को कैच थमा बैठे। वहीं शोएब सिद्दीकी (13) को पांचवें ओवर में वासु वत्स ने आउट किया। टीम ने 35 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। रवि सिंह (19) का विकेट विशाल निषाद ने अपने नाम किया जबकि अनिवेश चौधरी (13) शिवम शर्मा की गेद पर सिद्धार्थ यादव के हाथो कैच थमा बैठे।

फिर आदित्य शर्मा (35) का विकेट भी शिवम शर्मा ने अपने नाम किया। पारी के 16वें ओवर में कार्तिक सिद्धू (2) वासु वत्स का शिकार बने। हालांकि नोएडा तब तक जीत के काफी करीब पहंच चुकी थी और टीम को तब तक जीत के लिए 13 गेंदों पर मात्र 6 रन चाहिए थे।

इसके बाद प्रशांत वीर ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर टीम की झोली में जीत डाल दी। प्रशांत ने 10 गेंदों पर दो गगनचुंबी छक्कों से नाबाद 20 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत नोएडा किंग्स ने 16.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया।

13 रन देकर 6 विकेट, नमन तिवारी बने यूपी टी-20 लीग के नए रिकॉर्डधारी

नमन तिवारी ने यूपी टी-20 लीग के सीजन 4 में गौर गोरखपुर लायंस के खिलाफ महज 13 रन देकर छह विकेट झटककर यूपी टी-20 लीग के इतिहास में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नोएडा किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने 3.5 ओवर में बिना कोई मेडन फेंके महज 13 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्होंने इससे पहले अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया था। नमन तिवारी इसी के साथ यूपी टी-20 लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने के साथ 6 विकेट लेकर नया रिकार्ड कायम किया।

इससे पहले कानपुर में 2023 में खेले गए लीग के पहले सीजन में काशी रुद्रास से अटल बिहारी राय ने ने लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कार्तिक त्यागी है, जिन्होंने पहले सीजन में मेरठ मावेरिक्स से खेलते हुए लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ 4 ओवर में एक मेडन के साथ 35 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

2026 – नमन तिवारी (नोएडा किंग्स): 3.5 ओवर, 13 रन, 6 विकेट
2023 – अटल बिहारी राय (काशी रुद्रास) : 4 ओवर, 27 रन, 6 विकेट
2023 – कार्तिक त्यागी (मेरठ मावेरिक्स): 4 ओवर, एक मेडन 35 रन, 6 विकेट

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cricket News, Gorakhpur Lions, Gorakhpur Lions Defeat, Naman Tiwari, Naman Tiwari Record, Naman Tiwari Sixer, Naman Tiwari Sixes, Noida Kings, Noida Kings Victory, Noida Kings vs Gorakhpur Lions, Noida Kings Win, T20 cricket, UP cricket, UP T20 Latest News, UP T20 League 2026, UP T20 League News, UP T20 League Season 4, Uttar Pradesh Cricket
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और Bigbasket पर गिरी गाज, कर्नाटक सरकार ने Food Licenses किए सस्पेंड
Next Article SIP की कौन सी तारीख सबसे फायदेमंद? 30 साल के आंकड़ों ने खोल दिया राज, 1 से 25 तारीख तक का फर्क जानकर चौंक जाएंगे

फीचर

View More

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

By Shivani Kalani 4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

क्या कप्तान की सोची-समझी साजिश से क्रैश होते हैं विमान? पिछले 20 साल के “IATA” आंकड़ों ने किया हैरान!

हवाई सफर आज दुनिया में यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम माना…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाना लाजिमी…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बड़े धरना-प्रदर्शन…

4 Min Read
Trending Newsराज्यसियासी

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का सुझाव; कॉकरोच जनता…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?