Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रणजी के रण में UP को अब चाहिए सीधी जीत… इकाना में सर्द हवाओं के बीच खिलाड़ियों ने बहाया पसीना,देखें-नॉकआउट की राह कितनी मुश्किल?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रणजी के रण में UP को अब चाहिए सीधी जीत… इकाना में सर्द हवाओं के बीच खिलाड़ियों ने बहाया पसीना,देखें-नॉकआउट की राह कितनी मुश्किल?
Trending Newsखेल

रणजी के रण में UP को अब चाहिए सीधी जीत… इकाना में सर्द हवाओं के बीच खिलाड़ियों ने बहाया पसीना,देखें-नॉकआउट की राह कितनी मुश्किल?

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: January 20, 2026 3:28 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सत्र अब तक निराशाजनक रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन के बावजूद क्वार्टर फाइनल में बाहर हुई यूपी टीम अब रणजी ट्रॉफी के बचे हुए दो मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Contents
लखनऊ में होगा अहम मुकाबलाअंक तालिका में स्थितिबीते पांच सत्रों में यूपी का प्रदर्शन

यूपी को अपने शेष दो मुकाबले लखनऊ और नागपुर में खेलने हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले अहम मुकाबले से पहले उत्तर प्रदेश की टीम मंगलवार को अभ्यास के लिए मैदान में उतरी। सर्द हवाओं और चटकती धूप के बीच खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजों ने नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी कर लय हासिल करने की कोशिश की, वहीं गेंदबाजों ने भी अपनी लाइन-लेंथ पर खास ध्यान दिया। फील्डिंग और कैचिंग ड्रिल्स पर भी टीम ने कड़ा अभ्यास किया, ताकि आने वाले मुकाबलों में कोई चूक न हो।

इस रणजी सत्र में टीम की कमान मोरादाबाद के आर्यन जुयाल को सौंपी गई है, जबकि गाजियाबाद के माधव कौशिक को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के फॉर्म पर टीम प्रबंधन की खास नजर रहेगी।

टीम में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह शामिल नहीं हैं, क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और उसके बाद टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

उत्तर प्रदेश की टीम ने कड़ाके की ठंड और धूप-दोनों हालात में संतुलन बनाते हुए अभ्यास किया, जिससे साफ है कि खिलाड़ी नॉकआउट की उम्मीद जिंदा रखने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह तैयारी मैदान पर कितनी असरदार साबित होती है।

लखनऊ में होगा अहम मुकाबला

उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच 22 से 25 जनवरी तक रणजी ट्रॉफी का अहम मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें 19 जनवरी को लखनऊ पहुंचेंगी और 20 व 21 जनवरी को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। यह मौजूदा रणजी सत्र का लखनऊ में होने वाला एकमात्र मैच होगा।

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए में शामिल उत्तर प्रदेश फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर फिसल चुका है। नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए यूपी को अपने अगले दोनों मुकाबलों में झारखंड और विदर्भ के खिलाफ हर हाल में सीधी जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भरता रहेगी, जिससे राह और मुश्किल हो जाती है।

अंक तालिका में स्थिति

एलीट ग्रुप-ए में विदर्भ पांच मैचों में तीन जीत और दो ड्रॉ के साथ 25 अंकों के साथ शीर्ष पर है। आंध्र प्रदेश 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। झारखंड ने पांच मैचों में 18 अंक हासिल कर तीसरा स्थान बना रखा है, जबकि उत्तर प्रदेश पांच मैचों में एक जीत और चार ड्रॉ के साथ 17 अंकों पर चौथे नंबर पर है।

बीते पांच सत्रों में यूपी का प्रदर्शन

  • 2019-20: पूल चरण से बाहर
  • 2021-22: सेमीफाइनल तक का सफर
  • 2022-23: पूल चरण से बाहर
  • 2023-24: पूल चरण से बाहर
  • 2024-25: पूल चरण में ही संघर्ष

यूपीसीए सीनियर पुरुष टीम (रणजी ट्रॉफी)

आर्यन जुयाल (कप्तान, मोरादाबाद), अभिषेक गोस्वामी (गाजियाबाद), माधव कौशिक (उपकप्तान, गाजियाबाद), आदित्य शर्मा (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), प्रशांत वीर (सहारनपुर), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक यादव (फतेहपुर), विप्रज निगम (लखनऊ), शिवम शर्मा (मोरादाबाद), शिवम मावी (गौतम बुद्ध नगर), जीशान अंसारी (लखनऊ), कुनाल त्यागी (सहारनपुर), जसमेर ढांकर (रायबरेली), शुभ खन्ना (वाराणसी), नदीम (सहारनपुर), करण चौधरी (बुलंदशहर), रोहित द्विवेदी (लखनऊ), आशुतोष राय (गौतम बुद्ध नगर), विनीत दुबे (गाजियाबाद) और नलिन मिश्रा (गाजियाबाद)।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: आर्यन जुयाल, इकाना स्टेडियम, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट, माधव कौशिक, यूपी बनाम झारखंड, यूपी बनाम विदर्भ, यूपी रणजी टीम, रणजी ट्रॉफी, रणजी नॉकआउट, लखनऊ रणजी मैच
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article शेयर मार्किट का ब्लैक डे! शेयर मार्केट का ब्लैक डे! ग्लोबल टेंशन और ट्रंप टैरिफ धमकी से भारतीय शेयर बाजार क्रैश,10 लाख करोड़ स्वाहा
Next Article क्या है ‘रिंग ऑफ फायर’ और क्यों है यह दुर्लभ? 17 फरवरी को पड़ने पहला सूर्य ग्रहण क्यों हैं ख़ास? जानिए क्या है रिंग ऑफ फायर !

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और अस्तित्व से जुड़ी चुनौतियों के…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।…

5 Min Read
Trending Newsअन्यबाजार

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2,000 रुपये से अधिक…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?