Trending News

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सालों पहले बिना उनकी जानकारी के उनका गर्भाशय (यूट्रस) निकलवा दिया गया था। इस मामले में उदित नारायण के साथ उनके भाइयों और उनकी दूसरी पत्नी का नाम भी शिकायत में शामिल किया गया है।

क्या हैं पत्नी के आरोप

रंजना नारायण का कहना है कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को उदित नारायण से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। उनके मुताबिक, करियर बनाने के लिए उदित मुंबई चले गए और इसी दौरान उन्होंने दूसरी शादी कर ली। रंजना का आरोप है कि 1996 में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां बिना सही जानकारी दिए उनका ऑपरेशन कर दिया गया और बाद में पता चला कि उनका गर्भाशय निकाल दिया गया था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2006 में जब वह मुंबई पहुंचीं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया और बाद में नेपाल स्थित ससुराल से भी उन्हें वापस भेज दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं और आर्थिक परेशानी का सामना कर रही हैं।

पुलिस और सिंगर का पक्ष

पुलिस का कहना है कि शिकायत करीब 30 साल पुरानी घटना से जुड़ी है, इसलिए पहले पुराने रिकॉर्ड और तथ्यों की जांच की जाएगी, उसके बाद ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं उदित नारायण पहले भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कह चुके हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं और वह कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

इस शिकायत के सामने आने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है और अब सबकी नजर जांच पर है कि आगे जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

2 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

3 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

7 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

7 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

9 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

10 hours ago