Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: उचाना कलां सीट बनेगी ‘वोट चोरी’ के मामले में मील का पत्थर? निर्णायक मोड़ पर पहुंची मामले की सुनवाई
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उचाना कलां सीट बनेगी ‘वोट चोरी’ के मामले में मील का पत्थर? निर्णायक मोड़ पर पहुंची मामले की सुनवाई
राज्य

उचाना कलां सीट बनेगी ‘वोट चोरी’ के मामले में मील का पत्थर? निर्णायक मोड़ पर पहुंची मामले की सुनवाई

news desk
Last updated: September 24, 2025 6:58 pm
news desk
Share
उचाना कलां वोट चोरी मामला
उचाना कलां वोट चोरी मामला
SHARE

वोट चोरी के आरोपों से घिरे चुनाव आयोग के लिए हरियाणा की एक विधानसभा सीट उचाना कलां बड़ा सिरदर्द बन सकती है. 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीत हार का फैसला मात्र 32 वोटों से हुआ था. जिसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह कोर्ट में चले गए थे. कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया.

क्या है पूरा मामला?

उचाना सीट से 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को मात्र 32 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया था. चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 1,377 पोस्टल बैलेट्स प्राप्त हुए थे, जिनमें से 215 बैलेट्स को अमान्य घोषित कर दिया गया था. आरोप है कि उनमें से 155 से अधिक बैलेटों की गिनती ही नहीं की गई.
बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि पोस्टल बैलेट्स की जांच ठीक से नहीं हुई और बिना वैध कारणों के उन्हें खारिज कर दिया गया, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ.

एक गवाही से मची हलचल!

बृजेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई अब निर्णायक चरण में है. अदालत ने उनकी गवाही दर्ज कर ली है और याचिका में संशोधन की अनुमति भी दे दी है. अब याचिका केवल 215 अमान्य पोस्टल बैलेटों की पुनर्विचार प्रक्रिया तक सीमित कर दी गई है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिका की मूल प्रकृति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और सुनवाई जारी रखी जाएगी.

बीजेपी विधायक की आपत्ति खारिज

बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री ने याचिका में हुए संशोधन को चुनौती दी थी और इसे खारिज करने की मांग की थी. लेकिन हाईकोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि याचिका में “पर्याप्त कारण” हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई ज़रूरी है. हाईकोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार की मतगणना दोबारा कराने की याचिका स्वीकार कर ली है. इससे उन 215 अमान्य पोस्टल बैलेट्स की पुनः समीक्षा का रास्ता साफ हो गया है. वहीं, बीजेपी की ओर से इस मांग को रोकने की कोशिश की गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया.

8 अक्टूबर को रिटर्निंग ऑफिसर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर 2025 को उचाना सीट के रिटर्निंग ऑफिसर (निर्वाचन अधिकारी) को अदालत में पेश होने का भी आदेश जारी किया है. माना जा रहा है कि इसी दिन अदालत पुनर्गणना के निर्देश भी दे सकती है. अगर ऐसा हुआ और पुनर्गणना में नतीजे बदले, तो यह हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर साबित हो सकता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मामले पर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. ऐसे में उचाना कलां विधानसभा की सुनवाई मील का पत्थर बन सकती है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BreakingNews, #BrigendraSingh, #Congress, #DevendraAtri, #ElectionCommission, #ElectionFraud, #HaryanaPolitics, #HighCourt, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #LawAndOrder, #PostalBallots, #RahulGandhi, #UchanaKalan, #VoteRecount, #VoteTheft
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्थान की छात्राओं से शोषण दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्थान की छात्राओं से शोषण ? स्वामी चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 32 छात्राओं के बयान हुए दर्ज,आरोपी स्वामी फरार!
Next Article Marvel Zombies आ रहा है डिज़्नी+ पर Marvel Zombies: ब्लेड का नया ‘Blade Knight’ अवतार लेकर आ रहा है डिज़्नी+ पर, जानिए क्या है रिलीज़ डेट और खास बातें?

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्यसियासी

ध्रुव राठी को देर रात छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर फिर हो सकती है कार्रवाई, CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे यूट्यूबर

: ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने छोड़ा, CJP के प्रदर्शन और जंतर-मंतर को लेकर क्या है अपडेट? नई दिल्ली।…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉकरोच जनता…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ता था,…

3 Min Read
Latest Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संडीला के 30 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पीड़ितों से मिलकर प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की

हरदोई: जनपद हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?