Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज और फैंस भड़के, बोले-कटरीना के बिना फीका!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > ‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज और फैंस भड़के, बोले-कटरीना के बिना फीका!
EntertainmentTrending News

‘ऊंचा लंबा कद’ रिलीज और फैंस भड़के, बोले-कटरीना के बिना फीका!

news desk
Last updated: June 1, 2026 4:09 pm
news desk
Share
SHARE

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है, जिसके बोल हैं ‘ऊंचा लंबा कद’।
हाल ही में इस फिल्म का भोजपुरी गाना ‘घिस-घिस’ रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

Contents
कटरीना को याद कर रहे फैंस30 कलाकारों से सजी है फिल्म19 साल पुराने गाने से हो रही तुलनाक्या फिल्म को मिलेगा दर्शकों का प्यार?

अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। इस गाने में अक्षय के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं, जबकि इसके पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कटरीना कैफ थीं। फिल्म ‘वेलकम’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

कटरीना को याद कर रहे फैंस

जैसे ही यह गाना इंटरनेट पर आया, फैंस ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कटरीना के एक चाहने वाले ने लिखा, “दिशा से कोई नफरत नहीं है, लेकिन कटरीना की जगह कोई नहीं ले सकता।” वहीं एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “फाइनली कटरीना को टक्कर देने आ गई है दिशा पाटनी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे, कुछ नया भी बना लो। लगता है इन बॉलीवुड वालों की कुछ नया सोचने की शक्ति ही खत्म हो गई है।”

30 कलाकारों से सजी है फिल्म

फिल्म में लगभग 30 कलाकारों के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ को साल की सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी। बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी और वृही कोडवारा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

19 साल पुराने गाने से हो रही तुलना

आपको याद दिला दें कि अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी 2000 के दशक की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों को कई यादगार गाने दिए। इनमें सबसे खास साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ का ओरिजिनल गाना ‘ऊंचा लंबा कद’ था। इतने साल बीत जाने के बाद भी यह गाना फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है।
यही वजह है कि नए वर्जन में कटरीना का जिक्र आते ही फैंस पुराने दिनों को याद करने लगे। कई लोगों को न सिर्फ गाने का नया अंदाज पसंद नहीं आया, बल्कि अक्षय और दिशा की जोड़ी भी खास प्रभावित नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ की जोड़ी ही सबसे बेहतर लगती है।

क्या फिल्म को मिलेगा दर्शकों का प्यार?

गौरतलब है कि ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब तीसरी किस्त 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहना है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

हालांकि, दिशा पाटनी के साथ आए इस नए गाने और जोड़ी को दर्शकों ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गाने को लेकर मिली प्रतिक्रिया का असर फिल्म पर पड़ता है या फिर दर्शक ‘वेलकम टू द जंगल’ को भरपूर प्यार देते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Akshay Katrina song, Akshay Kumar new song, Bollywood Controversy, Bollywood News, Disha Patani song, fans reaction Bollywood, Hindi film news, Katrina Kaif, new Bollywood song release, remix song Bollywood, Social Media Reaction, trending Bollywood news, Uunchai Lamba Kad song, Welcome 3, Welcome movie song, Welcome to the Jungle, अक्षय कुमार, ऊंचा लंबा कद, दिशा पाटनी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article RCB की खिताबी जीत पर ‘सियासी’ महाभारत! लगातार दूसरी बार चैंपियन बनते ही भड़के डीके शिवकुमार, किसपर लगाया बड़ा आरोप
Next Article Punjab Congress में अंदरूनी तनाव गहराया

फीचर

View More

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश…

By news desk 6 Min Read

न फोन था, न रेडियो, न इंटरनेट… फिर पुराने जमाने में पहाड़ से गांव तक कैसे पहुंचती थी बाढ़-भूस्खलन की खबर? तरीका जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: आज पहाड़ों में बाढ़, भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा हो…

10 Min Read

अरब देशों में बढ़ रहा ‘डबल अटैक’! पहले पानी की कमी, अब खाने पर संकट, जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रियाद। अरब देशों के सामने जलवायु परिवर्तन का खतरा अब सिर्फ…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending Newsअन्य

AI इंसानों से आगे निकलेगा? एलन मस्क के दावे ने बढ़ाई चिंता, जानें क्यों बन सकता है बड़ा खतरा

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदलाव आया है। इसका असर रोजमर्रा की…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

नेपाल में 700 से ज्यादा शव, हजारों लापता… कैसे होगी पहचान? DNA सैंपल से लेकर एयरटाइट बैग तक, समझें पूरा प्लान

काठमांडू: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों की तलाश के साथ बरामद शवों की…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

संसद में भी नहीं उतरेगा बालेन शाह का काला चश्मा! आखिर क्या है इस सनग्लास का राज? मेडिकल रिपोर्ट ने खोला रहस्य

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहचान सिर्फ उनकी राजनीति और अलग अंदाज तक सीमित नहीं है। उनका काला…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

‘हमारी रोजी-रोटी मत छीनो’… उजनी बांध में पानी के अंदर उतरे सैकड़ों मछुआरे, निजी ठेके और सोलर प्रोजेक्ट के खिलाफ ‘जल समाधि’

पलासदेव: महाराष्ट्र के उजनी बांध में मछली पकड़ने के प्रस्तावित निजी ठेके और फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के विरोध में…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?