Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आईटी सेक्टर की दो तस्वीरें: TCS में छंटनी, Infosys में फ्रेशर्स की भर्ती
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > आईटी सेक्टर की दो तस्वीरें: TCS में छंटनी, Infosys में फ्रेशर्स की भर्ती
Trending Newsअन्य

आईटी सेक्टर की दो तस्वीरें: TCS में छंटनी, Infosys में फ्रेशर्स की भर्ती

IpressHouse
Last updated: January 15, 2026 3:43 pm
IpressHouse
Share
टीसीएस में कर्मचारियों की कटौती
टीसीएस में कर्मचारियों की कटौती
SHARE

देश में लाखों युवा पढ़-लिखकर एक बेहतर ज़िंदगी का सपना देखते हैं। अच्छी नौकरी, स्थिर आमदनी और सुरक्षित भविष्य-यही उम्मीद लेकर वे बड़ी कंपनियों के दरवाज़े तक पहुंचते हैं। लेकिन कई बार यही सपना अचानक टूट जाता है, जब कुछ ही वक्त बाद हाथ में थमा दिया जाता है नौकरी छोड़ने का नोटिस। ऐसा ही कुछ हाल के महीनों में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में देखने को मिला है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बीते दो तिमाहियों में हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। जुलाई-सितंबर और फिर अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में कंपनी के वर्कफोर्स में बड़ी कटौती हुई। 13 जनवरी को आए तिमाही नतीजों में TCS ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेट आधार पर 11,151 कर्मचारियों की संख्या घटी, जबकि इससे पिछली तिमाही में 19,755 कर्मचारियों की कमी आई थी।

कंपनी ने इसे “वर्कफोर्स रीस्ट्रक्चरिंग और रोल री-अलाइनमेंट” का हिस्सा बताया, लेकिन इसका असर सीधे उन कर्मचारियों पर पड़ा, जो नौकरी को अपना सुरक्षित भविष्य मान बैठे थे।

इसी दौर में आईटी सेक्टर की दूसरी दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की। 14 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए इन्फोसिस ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसके वर्कफोर्स में 5,043 से अधिक कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 3,37,034 हो गई।

खास बात यह रही कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच इन्फोसिस ने करीब 18,000 फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड किया।

कंपनी के CEO सलिल पारेख ने अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि हेडकाउंट में यह बढ़ोतरी बाजार और डिमांड को लेकर कंपनी के भरोसे को दर्शाती है। इसके साथ ही इन्फोसिस का एट्रिशन रेट भी घटा है, जो पिछली तिमाही के 14.3 प्रतिशत से कम होकर 12.3 प्रतिशत पर आ गया।

इन्फोसिस ने यह भी साफ किया कि वह मौजूदा वित्त वर्ष में 20,000 एंट्री-लेवल कर्मचारियों को जोड़ने के अपने लक्ष्य पर कायम है। CFO जयेश संघराजका के मुताबिक, कंपनी अब तक लगभग 18,000 फ्रेशर्स को हायर कर चुकी है और पूरे FY26 में 20,000 फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

हालांकि, तिमाही नतीजों की बात करें तो लेबर कोड से जुड़े 1,289 करोड़ रुपये के खर्च की वजह से इन्फोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2.2 प्रतिशत घटकर 6,654 करोड़ रुपये रह गया। इसके बावजूद कंपनी ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाया है। तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.9 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पहुंच गया।

एक तरफ जहां TCS और HCLTech जैसी कंपनियों में हेडकाउंट घट रहा है, वहीं दूसरी तरफ इन्फोसिस फ्रेशर्स को मौके दे रही है। ऐसे में आईटी सेक्टर की ये दो तस्वीरें युवाओं के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं- क्या पढ़ाई और मेहनत आज भी नौकरी की गारंटी है, या फिर स्थिरता अब सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Attrition Rate, Corporate Restructuring, Employment Trends, Entry Level Jobs, Freshers Recruitment, Headcount Decline, Hiring vs Layoffs, Indian IT Industry, IndianPressHouse, Infosys Hiring, Infosys Q3 Results, IT Sector, IT Sector News, Job Cuts, Job Market India, TCS Layoffs, TCS Quarterly Results, Tech Jobs India, Trending, Workforce Reduction, Youth Employment
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 3 फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर! कल सिनेमाघरों में मचेगा ‘कॉमेडी का कोहराम’, इन 3 फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर!
Next Article फेरन फीवर! सर्दियों का सबसे बड़ा ट्रेंड कश्मीर की वादियों से निकलकर देशभर में छाया फेरन, स्टाइल और गर्माहट का नया ट्रेंड!

फीचर

View More

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

By Shivani Kalani 4 Min Read

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति…

4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के साथ करने…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)…

4 Min Read
Trending Newsफीचर

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम बात हो गई है। ऑनलाइन…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने और मतदाताओं के अधिकारों की…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?