सांकेतिक तस्वीर
सऊदी अरब से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. उमरा अदा करने गए 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब तीर्थयात्री बस में सवार होकर मक्का से मदीना जा रहे थे. रास्ते में बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई.
इस दुर्घटना में महिलाएं और बच्चे भी शिकार हुए हैं. बताया जा रहा है कि सभी मृतक हैदराबाद के रहने वाले थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय बस में लगभग 20 महिलाएं और 11 बच्चे मौजूद थे.
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सऊदी अरब में हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने बताया कि “मक्का से मदीना जा रहे 42 तीर्थयात्रियों की बस में आग लग गई.”
ओवैसी ने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उप-उपमुख्य मिशनरी अबू माथेन जॉर्ज से बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वे पूरी घटना की जानकारी जुटा रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से भी संपर्क किया है और यात्रियों का पूरा विवरण रियाद दूतावास तथा विदेश सचिव के साथ साझा किया है.
ओवैसी ने केंद्र सरकार, विशेष रूप से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अनुरोध किया है कि मृतकों के शवों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए और यदि कोई घायल है तो उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए.वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस दर्दनाक बस दुर्घटना पर शोक जताया है.
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…
तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…
पेशावर, 5 अप्रैल 2026: बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर की यादों को संजोने वाली…
मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…
वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…
मुंबई:भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2026 तिमाही (वित्त…