Entertainment

मिशन इम्पॉसिबल से मिशन ऑस्कर तक—63 की उम्र में टॉम क्रूज़ का पहला गोल्डन मोमेंट और पूरी हॉलीवुड का स्टैंडिंग ओवेशन!

मिशन इम्पॉसिबल  के बाद टॉम क्रूज़ आखिर अपना “मिशन ऑस्कर” पूरा कर ही गए! 63 साल की उम्र में हॉलीवुड के सबसे एवरग्रीन स्टार को उनका पहला ऑस्कर मिल गया है. हाँ, ये कॉम्पिटिटिव वाला नहीं, बल्कि लाइफटाइम अचीवमेंट वाला ऑनरेरी ऑस्कर है—लेकिन ये टॉम क्रूज़ हैं… इनके लिए ये भी स्पेशल मोमेंट ही है.

रविवार रात 16वें गवर्नर्स अवॉर्ड्स में माहौल ही अलग था. टॉम को अवॉर्ड देने स्टेज पर आए ऑस्कर विनर डायरेक्टर अलेहांद्रो गोंज़ालेज़ इनारितु—जो टॉम की 2026 वाली फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं. इनारितु ने आते ही पूरा माहौल सैचुरेट कर दिया—बोले, “टॉम क्रूज़ सिर्फ फिल्में नहीं बनाते… वो खुद एक फिल्म हैं!”

फिर टॉम के 45 साल के करियर का मोंटाज चला—और बैकग्राउंड में मिशन इम्पॉसिबल की थीम जैसे ही बजने लगी, पूरा हॉल एकदम तालियों से गूँज गया! स्टैंडिंग ओवेशन इतना लंबा कि खुद टॉम की आंखें भर आईं.

जब टॉम क्रूज हुए इमोशनल

स्टेज पर आते ही टॉम का इमोशनल हो गये, बोले— “फिल्में बनाना वो नहीं जो मैं करता हूँ… ये मैं हूँ! सिनेमा मेरी जिंदगी है. मैं नई आवाजों को मौका देता रहूंगा, थिएटर एक्सपीरियंस को बचाऊंगा… और उम्मीद है, ज्यादा हड्डियां नहीं टूटेंगी!”

उन्होंने अपनी स्टंट टीम, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, को-स्टार्स और फैंस तक—सबको थैंक्यू कहा, बोले कि जिन लोगों के साथ उन्होंने काम किया, वो “हर फिल्म के हर फ्रेम में साथ रहते हैं.”

अब मज़ेदार बात यह है कि टॉम इससे पहले चार बार ऑस्कर नॉमिनेट हुए—

  • Born on the Fourth of July
  • Jerry Maguire
  • Magnolia
  • और प्रोड्यूसर के तौर पर Top Gun: Maverick

लेकिन कभी जीत नहीं पाए. तो ये ऑनरेरी ऑस्कर उनके पागलपन वाली डेडिकेशन, जानलेवा स्टंट्स, थिएट्रिकल सिनेमा को ज़िंदा रखने और 40+ साल से सुपरस्टार बने रहने के लिए मिला.

समारोह की दूसरी हाइलाइट्स:

इधर अवॉर्ड शो की बाकी हाइलाइट्स भी बढ़िया रहीं— डेबी ऐलेन को ऑनरेरी ऑस्कर मिला (टॉम ने उनके लिए सबसे तेज तालियां बजाईं), डॉली पार्टन को ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला, और विन थॉमस को भी सम्मान दिया गया.

पार्टी में भी टॉम क्रूज़ पूरे “टॉम क्रूज़” मूड में थे—डेबी ऐलेन के साथ डांस किया, स्पीलबर्ग और लियो डिकैप्रियो से गले मिले… पूरा माहौल क्रूज़-मय हो चुका था.

अब सबकी नजर उनकी 2026 वाली फिल्म पर अटकी है. क्या अगली बार टॉम कॉम्पिटिटिव ऑस्कर भी जीतेंगे?


मिशन… अभी भी ऑन है!

news desk

Recent Posts

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…

2 hours ago

Nothing का नया Headphone (1) Pro लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ साउंड का तगड़ा पैकेज

नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…

2 hours ago

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…

2 hours ago

पितृ पक्ष में ये 5 काम कर लिए तो दूर हो सकता है पितृ दोष! जानें तर्पण से लेकर दान तक कौन-से उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

2 hours ago

जितिया पारण की थाली में क्या-क्या रखें? इन 7 पारंपरिक चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है थाली

पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…

2 hours ago