Trending News

सपनों की दुल्हन या Sex‑Trap की महारानी? बला की खूबसूरती पर फिदा हुए दरोगा और बैंक मैनेजर… अब हुआ उनके साथ ये बड़ा कांड!

कानपुर. शादी को लेकर कई लोग बहुत उत्साहित रहते हैं. कई लड़कियां अपने सपनों का राजकुमार ढूंढने में लगी रहती हैं. लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने जीवनसाथी में अच्छाई की तलाश करते हैं. कई लड़के ऐसे भी होते हैं जो बहुत खूबसूरत लड़की की तलाश में रहते हैं. लेकिन क्या होगा यदि यही खूबसूरती किसी के लिए बर्बादी का कारण बन जाए?

जी हां, यह बिल्कुल सच है. कानपुर में एक ऐसी दुल्हन है, जिसकी चर्चा पूरे शहर और आसपास के इलाकों में है. यह दुल्हन बला की खूबसूरत है और लोग उससे शादी करने के लिए उत्साहित रहते थे. लेकिन यही खूबसूरत दुल्हन अपने हुस्न के जाल में फंसा कर लोगों को ठगी का शिकार बनाती थी और करोड़ों रुपये की ठगी करती थी. अब लोग इसे “लुटेरी दुल्हन” दिव्यांशी चौधरी (30) के नाम से जानते हैं. काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे पकड़ लिया है.

लुटेरी दुल्हन को लेकर जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं. पता चला है कि आरोपी दुल्हन ने दो बैंक मैनेजरों और दो सब-इंस्पेक्टरों समेत 12 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया और उन्हें अपने हुस्न के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी की. इतना ही नहीं, उसके विभिन्न बैंक खातों में 8 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लुटेरी दुल्हन पहले अपने हुस्न के जाल में लोगों को फंसाती, फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती थी. इसके बाद वह रेप या छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर उनसे भारी रकम वसूलती थी.कोर्ट में ट्रायल के दौरान वह बयान पलटकर मुकदमा वापस ले लेती और समझौता कर लेती थी.

17 फरवरी 2024 को बुलंदशहर निवासी सब-इंस्पेक्टर आदित्य कुमार लोचव (2019 बैच) दिव्यांशी का शिकार बने और उससे शादी कर ली. शादी के दौरान दिव्यांशी ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी, लाखों रुपये के जेवर और धूमधाम से शादी का लालच देकर आदित्य और उनके परिवार से ठगी की.

शादी के कुछ ही महीनों बाद आदित्य को दिव्यांशी के व्यवहार पर शक हुआ. वह ससुराल में कम रहती थी, फोन से सभी यूपीआई ऐप डिलीट कर देती थी और पति के ड्यूटी पर होने पर लगातार पैसे मांगती थी. यह घटनाएं रोज़ाना होने लगीं और दोनों के बीच तनाव बढ़ गया.

दरोगा के अनुसार, एक दिन छुट्टी पर घर आने पर आदित्य ने दिव्यांशी का जबरन फोन चेक किया. ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखकर उनके होश उड़ गए. दिव्यांशी के 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन देखा गया. पूछताछ पर दिव्यांशी झगड़ा करके मायके चली गई. बताते चलें कि 25 नवंबर 2025 को दिव्यांशी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हंगामा किया और पति आदित्य पर 14.50 लाख रुपये हड़पने तथा अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया. जवाब में आदित्य ने सैकड़ों पुख्ता सबूत पेश किए, जिससे दिव्यांशी का ठगी का पूरा नेटवर्क उजागर हुआ.

हालांकि, दिव्यांशी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार हंगामा किया और पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया. लगातार मानसिक तनाव के चलते पीड़ित सब-इंस्पेक्टर आदित्य ने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया.

जांच में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब दिव्यांशी के खातों से मेरठ जोन में तैनात कई पुलिस अधिकारियों (सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और सीओ स्तर तक) के खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन पाए गए. पुलिस का मानना है कि ठगी के इस गिरोह में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जो गिरफ्तारी के बाद भी समझौते का दबाव डाल रहे थे.

सोमवार देर रात दिव्यांशी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक षड्यंत्र सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है.

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

3 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

4 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

6 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

6 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

6 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

7 hours ago