Entertainment

नागिन 7 का फैंस को शिद्दत से इंतज़ार ! बावजूद इसके आखिर क्यों डिले हुआ एकता कपूर का बड़ा शो ?

प्रियंका चाहर चौधरी के नए शो नागिन 7 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मेकर्स ने शो को आगे बढ़ने का फैसला किया है और इसके पीछे टीआरपी गेम बताया जा रहा है. टेलिविजन वर्ल्ड के मोस्ट फेमस शोज में से एक नागिन अपने नए पार्ट के साथ जल्द ही दस्तक देने वाला है. बेशक नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार भी है. हर बार की तरह इस बार भी बज़ बना हुआ था की एकता कपूर की नागिन कौन होगी. इस सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी नागिन का रोल निभाती नजर आने वाली हैं. मेकर्स भी लगातार इस राह में कदम उठा रहे हैं जिससे फैंस की शो में दिलचस्पी बनी रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक हफ्ते भर प्रमोशन की भी प्लानिंग है. इसी बीच खबर आ रही है की एकता कपूर और उनकी टीम ने शो के प्रीमियर को नवंबर से दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है.

naagin 7

नागिन 7 को कुछ वजहों से दिसंबर 2025 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह ये है कि मेकर्स शुरुआती एपिसोड को धमाकेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पहले एपिसोड से ही फैंस के दिल पर शो राज करे. वही दूसरी तरफ इस डिले की एक बड़ी वजह बिग बॉस को माना जा रहा है.

बिग बॉस 19 पूरी तरह अपना दबदबा बनाए हुए और टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है. टीआरपी के साथ शो मकेर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं चाहते हैं. सलमान खान का शो बिग बॉस 7 दिसंबर 2025 को खत्म होने वाला है. ख़बरों की माने तो नागिन 7 का पहला एपिसोड 13 दिसंबर को ऑनएयर होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका असर उनके शो पर ना पड़े इसलिए ये फैसला लिया गया है. माना जा रहा है की यही वजह है जिसके कारण नागिन 7अब ‘बिग बॉस 19’ के बाद ही स्ट्रीम होगा.

नागिन का एक दृश्य

प्रियंका चाहर चौधरी से पहले मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, सुरभि चंदना, निया शर्मा और तेजस्वी प्रकाश नागिन की भूमिका में नज़र आ चुकी हैं. एकता कपूर की नई नागिन प्रियंका खुद भी बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा रह चुकी हैं.

एकता के सुपरनैचरल शो का प्रोमो जबसे सामने आया है, तबसे शो को लेकर क्रेज बरकरार है. शो की स्टोरीलाइन फैंस को काफी पसंद आती है और यही वजह जिसके चलते इस शो का बेसब्री से इंतज़ार भी होता है.

news desk

Recent Posts

पुजारी के अवैध संबंधों  का विरोध करना दो दोस्तों को पड़ा भारी, शिष्यों के साथ मिलकर गणेश मंदिर परिसर में दफनाए शव!

जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित एक गणेश मंदिर से एक हैरान…

31 minutes ago

5 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक…!  ईरान से समझौते की उम्मीद ने बदली तेल बाजार की चाल, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा

वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच कमोडिटी बाजार में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

लाल निशान में डूबा शेयर बाजार, लेकिन इस ‘सुपरब्रांड’ ने दिखाई तेजी, Q1 नतीजों ने हिला कर रख दिया मार्केट को!

शेयर बाजार में इन दिनों सुस्ती का माहौल है, इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे…

2 hours ago

‘यह ओछी और दलित विरोधी मानसिकता है…’! हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद “मंच शुद्धिकरण” पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे की “विजय शंखनाद” रैली के बाद एक हिंदू…

3 hours ago

शेयर बाजार में ‘ब्लैक आउट’ जैसी हलचल! मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच औंधे मुंह गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट में…

4 hours ago

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के बाद लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; पूरे सत्र रहा हंगामा

20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र 13 अगस्त 2026 को भारी हंगामे…

4 hours ago