Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘राम मंदिर दान चोरी’ में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत! कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक जेल में रहेंगे आठों आरोपी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘राम मंदिर दान चोरी’ में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत! कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक जेल में रहेंगे आठों आरोपी
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘राम मंदिर दान चोरी’ में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत! कोर्ट का बड़ा फैसला, 10 अगस्त तक जेल में रहेंगे आठों आरोपी

vineet verma
Last updated: July 28, 2026 9:17 am
vineet verma
Share
SHARE

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। एंटी करप्शन कोर्ट ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी के दौरान सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी। इससे पहले पुलिस सभी आरोपियों से अलग-अलग चरणों में रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है और कई अहम सुराग मिलने का दावा किया है।

Contents
रिमांड में पूछताछ, गाड़ियों से लेकर नकदी और आभूषण तक बरामदएसआईटी रिपोर्ट के बाद हुई थी आठों की गिरफ्तारीजांच अब सबसे बड़े सवाल पर अटकी, आखिर कितनी रकम हुई गायब?सुभाष श्रीवास्तव को मिली आंशिक राहत30 हजार रुपये के लेनदेन पर कोर्ट में देंगे जवाबविवेचक से मांगी जाएगी चोरी गई कुल रकम की जानकारी

रिमांड में पूछताछ, गाड़ियों से लेकर नकदी और आभूषण तक बरामद

पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर तीन कार, एक मोटरसाइकिल, नकदी और आभूषण बरामद किए गए। जांच टीम आरोपियों को उनके ठिकानों पर भी लेकर गई, जहां घटनाक्रम को दोबारा तैयार कराया गया और विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने अपराध से जुड़े पूरे घटनाक्रम को भी रिक्रिएट किया।

एसआईटी रिपोर्ट के बाद हुई थी आठों की गिरफ्तारी

विशेष जांच दल (एसआईटी) की पहली रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, रमाशंकर मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अदालत के निर्देश पर पहले जेल में और फिर अलग-अलग तारीखों में पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की गई।

जांच अब सबसे बड़े सवाल पर अटकी, आखिर कितनी रकम हुई गायब?

मामले की विवेचना अब अहम चरण में पहुंच चुकी है। जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कथित रूप से चोरी हुई कुल धनराशि का सटीक पता लगाना है। इसके लिए आरोपियों के मोबाइल चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई है। पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ भी की है। जांच में आरोपियों द्वारा शेयर बाजार में निवेश और ब्याज पर रुपये देने जैसी जानकारियां सामने आई हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।

सुभाष श्रीवास्तव को मिली आंशिक राहत

मामले के आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को अदालत से अंतरिम राहत मिली है। एंटी करप्शन जज रजत वर्मा ने उन्हें 26 जून के बाद उनके खाते में आई पेंशन की राशि निकालने की अनुमति दे दी है। हालांकि इससे पहले खाते में मौजूद राशि को लेकर बचाव पक्ष की आपत्तियों पर सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

अदालत के समक्ष विवेचक ने भी अपनी रिपोर्ट में 25 जून के बाद खाते में जमा हुई धनराशि को अनफ्रीज करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। आदेश के बाद सुभाष जुलाई में खाते में आई जून माह की पेंशन निकाल सकेंगे।

30 हजार रुपये के लेनदेन पर कोर्ट में देंगे जवाब

बचाव पक्ष के अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने बताया कि अगली सुनवाई में 30 हजार रुपये के एक लेनदेन का पूरा ब्यौरा अदालत के सामने रखा जाएगा। उनका कहना है कि यह राशि हाईकोर्ट में लंबित एक मामले में वकील की फीस देने के लिए निकाली गई थी, लेकिन अधिवक्ता से मुलाकात न हो पाने के कारण वापस खाते में जमा कर दी गई। बाद में अगली पेशी के समय वही राशि दोबारा निकाली गई। फिलहाल इसी लेनदेन को जांच में संदिग्ध माना गया है।

विवेचक से मांगी जाएगी चोरी गई कुल रकम की जानकारी

बचाव पक्ष अब विवेचक से लिखित रूप में यह जानकारी भी मांगेगा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कुल कितनी धनराशि गायब होने का दावा किया गया है। साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि किन आधारों पर खातों को सीज किया गया और बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anti Corruption Court, ayodhya news, Donation Theft Investigation, Judicial Custody, Police Remand, Ram Mandir Chadhava Case, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Donation Theft, Ram Mandir Latest News, Ram Mandir Scam, Ram Mandir Theft Case, SIT Investigation, Subhash Srivastava, Uttar Pradesh News, राम मंदिर दान चोरी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article NEET-UG विवाद: राहुल गांधी का गृह मंत्री पर सीधा हमला, प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए कांग्रेस ने लॉन्च की ‘CKG Legal SOS’ हेल्पलाइन
Next Article ‘हंगामे के बाद अब फैसला आज!’ संसद में एंटी-पेपर लीक बिल की निर्णायक परीक्षा, 91 संशोधनों पर होगी बड़ी बहस

फीचर

View More

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ यादगार बनाएं वीकेंड, दिल्ली से 500 किमी के भीतर मौजूद इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर करें ट्रिप

नई दिल्ली: फ्रेंडशिप डे 2026 को खास बनाने के लिए अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप की योजना बना…

By vineet verma 4 Min Read

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़…

3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

संसद में पेश हुए ITR आंकड़े: 5 साल में 142 से बढ़कर 576 हुए ‘सुपर-रिच’ टैक्सपेयर्स

नई दिल्ली। भारत में बंपर आर्थिक ग्रोथ के बीच सुपर-रिच (अति-अमीर) वर्ग की संख्या में भारी उछाल दर्ज किया गया…

3 Min Read
Trending Newsखेल

CWG 2026: पोलियो, घरेलू हिंसा और खुदकुशी का विचार… फिर दूसरे पति का साथ और ग्लासगो में भारत को दिलाया ‘गोल्ड’

ग्लासगो/नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) में भारतीय पैरा-एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी…

3 Min Read
Trending Newsबाजार

मिडिल ईस्ट जंग का ‘साइड इफेक्ट’: अगस्त से महंगे होंगे टीवी, कार, कपड़े और चाय; त्योहारों से पहले 8% तक बढ़ेगी महंगाई

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (ईरान और वेस्ट एशिया) में जारी भीषण जंग और भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारतीय…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

CJP की चेतावनी से बैकफुट पर सरकारें: मंगलवार तक का समय, वरना फिर सड़कों पर उतरने का खौफ

नई दिल्ली। NEET (UG) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?