Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: रायबरेली की DISA बैठक में हुई  राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > रायबरेली की DISA बैठक में हुई  राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Trending Newsसियासी

रायबरेली की DISA बैठक में हुई  राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

news desk
Last updated: September 12, 2025 2:01 pm
news desk
Share
दिशा बैठक में बहस
दिशा बैठक में बहस
SHARE

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान गुरुवार को बुलाई गई जिला स्तरीय DISA बैठक अचानक विवादों में घिर गई है. बैठक के बीच में ही राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, मामला तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने कहा कि वे बैठक के अध्यक्ष हैं और किसी भी मुद्दे पर चर्चा उनसे पूछकर ही होनी चाहिए. इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने असहमति जताई और दोनों नेताओं के बीच बहस बढ़ गई.

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जिले में ‘जरूरत से ज्यादा प्रोटोकॉल और सुविधाएं’ दी जाती हैं, जिससे आम जनता को परेशानी होती है. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई कथित टिप्पणी के लिए माफी न मांगने का मुद्दा भी उठाया.

बैठक में ‘वोट चोरी’ और चुनावी गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी के बयानों का भी विरोध किया गया. इस दौरान ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने भी असहमति जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया.

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने इस पूरे विवाद पर बीजेपी नेता और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘रायबरेली सांसद श्री राहुल गांधी जी के साथ भाजपा के राज्य मंत्री जिस तरीके की बहसबाजी कर रहे थे, उससे साफ है कि बीजेपी और आरएसएस संविधान की मर्यादाओं का पालन नहीं करते. राहुल गांधी रायबरेली की जनता द्वारा चुने गए सांसद और DISA बैठक के अध्यक्ष हैं, इसलिए अध्यक्षता वही करेंगे. दिनेश सिंह भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के इशारे पर राजनीति कर रहे हैं. रायबरेली की जनता सब देख रही है और अगली बार उनका जमानत भी नहीं बचेगा.’

राहुल गांधी के दौरे की शुरूआत में ही दिखा टकराव

यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच टकराव सामने आया हो. इससे पहले भी राहुल गांधी जब 2 दिन पहले रायबरेली दौरे पर पहुंचा थे तो दिनेश सिंह ने उनके काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन किया था. हालांकि, उसके बाद दिनेश सिंह के बेटे की राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं. लेकिन अब दिशा बैठक की वीडियो सामने के आने के बाद सियासत तेज होने की उम्मीद है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #anshuawasthi, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #dineshsingh, #dishabaithak, #hottalk, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #PoliticalNews, #RaeBareli, #RahulGandhi, #UPNews, #ViralControversy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विवादित बयान ‘भ्रष्ट शासन का अंत बिना खून बहाए नहीं हो सकता’ – बंगाल में बीजेपी नेता के विवादित बयान से मचा हड़कंप!
Next Article डेमोन स्लेयर 19 हज़ार करोड़ कमाने वाली ‘Ne Zha 2’ की बढ़ेगी टेंशन? जापानी एनीमे ‘Demon Slayer: Infinity Castle’ मचाने आ रही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

फीचर

View More

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक बात लगभग हर जगह समान…

By news desk 4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

“वो जहां भी रहे, खुश रहे…” गोविंदा के अफेयर के रूमर्स पर पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला बयान, कश्मीरा शाह उतरीं सुनीता के सपोर्ट में!

सिनेमा गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक इन दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

लैपटॉप बाजार में आ गया बड़ा भूचाल! Google ने लॉन्च किया ऐसा सुपर-डिवाइस जो उड़ा देगा आपके होश!

लैपटॉप की दुनिया में तकनीक का एक ऐसा नया और खौफनाक दौर शुरू हो चुका है, जो आने वाले समय…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना अभियान और तेज करने का…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच देश में बड़े फैसले लेने…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?