Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ‘युवा सब देख रहे हैं…’ प्रह्लाद जोशी के शिक्षा मंत्री बनते ही CJP का पहला संदेश, कहा- ‘बहुत जल्द मिलते हैं’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ‘युवा सब देख रहे हैं…’ प्रह्लाद जोशी के शिक्षा मंत्री बनते ही CJP का पहला संदेश, कहा- ‘बहुत जल्द मिलते हैं’
Trending Newsसियासी

‘युवा सब देख रहे हैं…’ प्रह्लाद जोशी के शिक्षा मंत्री बनते ही CJP का पहला संदेश, कहा- ‘बहुत जल्द मिलते हैं’

vineet verma
Last updated: July 26, 2026 5:10 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार होने और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संगठन ने नए शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए साफ कहा कि देश के युवा अब शिक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे। साथ ही संकेत दिया कि सरकार के वादे के मुताबिक एक महीने के भीतर नए शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया। इसके बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार भी है।

‘जो भी शिक्षा मंत्री बने, युवाओं के प्रति जवाबदेह रहना होगा’

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों को सरकार ने स्वीकार किया है और इसी वजह से आंदोलन समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं के समर्थन ने इस आंदोलन को मजबूत बनाया।

सौरव दास ने कहा कि जो भी शिक्षा मंत्री बने, उन्हें यह समझना होगा कि देश का युवा हर फैसले पर नजर रखे हुए है। युवाओं के हित में काम करना होगा और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

‘पेपर लीक रोकिए, हमारी सिफारिशें लागू कीजिए’

CJP ने नए शिक्षा मंत्री से शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी पांच सूत्रीय सिफारिशों को लागू करने की भी मांग दोहराई। संगठन ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है।

सौरव दास ने कहा, “हम बहुत जल्द नए शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। सरकार ने एक महीने के भीतर बैठक कराने का भरोसा दिया है। अब हम देखेंगे कि उस वादे पर कितना अमल होता है।”

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा था इस्तीफा

शनिवार दोपहर धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं तथा हमेशा एक मजबूत, समावेशी और भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर रहे हैं।

उन्होंने यह भी लिखा कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान करना उनका नैतिक दायित्व रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा का अवसर मिलने के लिए वह उनके आभारी हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Breaking News Hindi, CJP Reaction, CJP Spokesperson, Cockroach Janta Party, Dharmendra Pradhan Resignation, Education Ministry, Education News, NEET Protest, New Education Minister, Paper Leak, Prahlad Joshi Education Minister, Prahlad Joshi Latest News, Saurav Das, Student Protest
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बारिश में ग्रोसरी खरीदते समय न करें ये 5 गलतियां! जानिए किन चीजों का रखें स्टॉक और किन्हें खरीदें जरूरतभर
Next Article गाड़ियां खुद करेंगी एक-दूसरे से बात! V2X टेक्नोलॉजी से बदल जाएगी सड़क सुरक्षा, जानिए कैसे हादसों पर लगेगी लगाम

फीचर

View More

गंगा में ही क्यों विसर्जित की जाती हैं अस्थियां? क्या मोक्ष से जुड़ा है इसका रहस्य? जानिए अंतिम संस्कार के बाद इस परंपरा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को जीवन की महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रियाओं में माना जाता है।…

By vineet verma 5 Min Read

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों…

7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

कांग्रेस में बड़ा ‘जनरेशन चेंज’! राहुल गांधी खुद चुन रहे अपनी नई टीम

क्या कांग्रेस में अब ‘ओल्ड गार्ड’ की जगह युवा चेहरों का दौर आने वाला है?  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ब्रिटेन से भिड़ा इजराइल, बंद होगा यरुशलम का ब्रिटिश कॉन्सुलेट! 12 ब्रिटिश नेताओं पर भी बैन, जानें क्यों बढ़ा तनाव

इजराइल और ब्रिटेन के बीच रिश्ते अब उस मोड़ पर पहुंच गए हैं, जहां कूटनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर दोनों…

6 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले PM की सैलरी में 64% का इजाफा! 16.49 करोड़ से सीधे 27 करोड़ होगी तनख्वाह, जानें ट्रंप-मोदी से कितनी ज्यादा

सिंगापुर: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी होने जा रही है।…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

पहले हफ्ते में ही बिग बॉस 20 में महाभारत! ऋति से भिड़ीं मैरी कॉम, आखिर क्यों बोलीं- ‘जानती हो किससे बात कर रही हो?’

बिग बॉस 20 की शुरुआत होते ही घर में तकरार के किस्से सुर्खियां बटोरने लगे हैं। पहले ही हफ्ते में…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?