Entertainment

महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत ने बदली ‘चकदा एक्सप्रेस’ की किस्मत, अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म अब रिलीज़ के बेहद करीब!

क्रिकेट और सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’ एक बार फिर चर्चा में है. क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक की रिलीज़ पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत ने इस फिल्म की किस्मत बदल दी है.

क्यों अटका था ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’?
अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म 2018 में आई थी, और तब से उनके फैंस उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे थे. ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’ की शूटिंग 2022 में ही पूरी हो गई थी और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन मामला बीच में रुक गया. सूत्रों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स को फिल्म का “फिनिशिंग टच” पसंद नहीं आया था. साथ ही, फिल्म का बजट तय सीमा से काफी ऊपर चला गया था. क्लीन स्लेट फिल्म्स और नेटफ्लिक्स के बीच क्रिएटिव मतभेद और लॉजिस्टिक मुद्दों के कारण रिलीज़ पर रोक लग गई थी.

महिला वर्ल्ड कप की जीत बनी ‘गेम चेंजर’
हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद महिला क्रिकेट पर पूरे देश का ध्यान केंद्रित हो गया है, और इसी वजह से ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’ को अब नया मोमेंटम मिल गया है. फिल्म के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स से इसे जल्द रिलीज़ करने की अपील की है.

क्या होगा अब आगे?
इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के अंदर अब ‘चकदा ‘एक्सप्रेस’ पर फिर से एक्टिव चर्चा शुरू हो चुकी है. कहा जा रहा है कि अगर इस महीने के आखिर तक कुछ छोटे-मोटे करेक्शन शॉट्स पूरे हो गए, तो फिल्म की रिलीज़ डेट कभी भी अनाउंस की जा सकती है.
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो अनुष्का शर्मा की दमदार वापसी और झूलन गोस्वामी की प्रेरक कहानी जल्द ही स्क्रीन पर देखने को मिलेगी. और ये जीत सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि सिनेमा की दुनिया में भी “गेम चेंजर” साबित होगी.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

4 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

5 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

8 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

9 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

9 hours ago