Trending News

वायरल डर्टी वीडियो से बिगड़ेगा सीतामढ़ी का चुनावी गणित! बीजेपी प्रत्याशी ने कहा – ‘विरोधियों की साजिश है’

बिहार की हॉट सीट सीतामढ़ी में इन दिनों चुनावी समीकरणों से ज्यादा वायरल वीडियों को लेकर चर्चा हो रही है. हम बात कर रहे हैं बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू की. पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनके बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सुनील कुमार पिंटू का है. हालांकि सुनील कुमार पिंटू ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है. उनका कहना है कि ‘उनके विरोधियों ने उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर एक अश्लील और मॉडिफाइड वीडियो को वायरल किया जा रहा है.’ सुनील कुमार पिंटू ने इस मामले को लेकर शास्त्री नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं इस मामले से जुड़े 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.

कुछ लोगों का कहना है कि कथित रूप से सुनील कुमार पिंटू के चार पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वैसे तो इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. लेकिन फिलहाल सीतामढ़ी में सियासी हड़कंप मचा हुआ है.

कौन हैं सुनील कुमार पिंटू?

सुनील कुमार पिंटू सीतामढ़ी के बीजेपी के कद्दावर नेता है. वो सांसद भी रह चुके हैं और फिलहाल विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी है. सुनील कुमार का दावा है कि ‘पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस तरह के एडिटेड वीडियो वायरल किए गए थे ताकि उनका टिकट कट सके. जब मंच से गृहमंत्री अमित शाह ने उनका नाम लिया तो विरोधियों ने साजिश रची.’ दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने पिंटू को अपना दोस्त बताते हुए कहा था कि ‘पिंटू बड़ा आदमी बनेगा’. इसके बाद से ही वीडियो वायरल है.

वायरल वीडियो में एक शख्स एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में है, वहीं दूसरे वीडियो में शख्स वीडियो कॉल करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि वीडियो के प्रमाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन मतदान से ठीक पहले इस तरह वीडियो वायरल होने से जहां एक ओर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं सीतामढ़ी में लोगों के बीच चर्चा भी हो रही है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

5 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

6 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

7 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

7 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

7 hours ago