Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अमेरिका ने WHO से आधिकारिक तौर पर तोड़ा 78 साल पुराना रिश्ता,“ ट्रंप 1 साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हुए अलग
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अमेरिका ने WHO से आधिकारिक तौर पर तोड़ा 78 साल पुराना रिश्ता,“ ट्रंप 1 साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हुए अलग
Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिका ने WHO से आधिकारिक तौर पर तोड़ा 78 साल पुराना रिश्ता,“ ट्रंप 1 साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हुए अलग

news desk
Last updated: January 23, 2026 12:41 pm
news desk
Share
SHARE

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद से देश कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ट्रंप अपने तीखे और विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ईरान और ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों के चलते अमेरिका की कई देशों से तनातनी खुलकर सामने आ रही है।

इसी बीच अमेरिका ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने WHO से औपचारिक रूप से अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इस फैसले की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले दिन से ही हो गई थी, जिसे अब 22 जनवरी 2026 तक पूरी तरह लागू कर दिया गया है।

ट्रंप प्रशासन ने 20 जनवरी 2025 को एक कार्यकारी आदेश जारी कर WHO से बाहर निकलने का ऐलान किया था। इस फैसले के तहत अमेरिका ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को दी जाने वाली सभी प्रकार की फंडिंग पूरी तरह बंद कर दी है।

इतना ही नहीं, अमेरिका ने अपने सभी कर्मचारियों और ठेकेदारों को जिनेवा मुख्यालय और दुनिया भर के WHO दफ्तरों से वापस बुला लिया है। इसके साथ ही अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका अब इस संस्था का सदस्य नहीं है और उसने मुख्यालय से अपना झंडा भी हटा लिया है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि WHO ने कोविड-19 महामारी से निपटने में गंभीर चूक की और आवश्यक सुधार करने में नाकाम रहा। संगठन ने कुछ सदस्य देशों के राजनीतिक दबाव में आकर काम किया। अमेरिका अब WHO के साथ केवल सीमित संपर्क बनाए रखेगा ताकि अलग होने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका भविष्य में WHO में दोबारा शामिल नहीं होगा।

ट्रंप ने पहले साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से तोड़ा नाता

यह कदम ट्रंप प्रशासन की व्यापक अंतरराष्ट्रीय नीति का हिस्सा माना जा रहा है। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में अमेरिका लगभग 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और समझौतों से अलग हो चुका है। इनमें 31 संस्थाएं संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी हैं, जैसे कि आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग, अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और पश्चिम एशिया के लिए आर्थिक आयोग, अंतर्राष्ट्रीय कानून आयोग, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र, पीसबिल्डिंग कमीशन और फंड, UN वुमेन, UNFCCC, UN पॉपुलेशन फंड, UN वॉटर और UN यूनिवर्सिटी।

इसके अलावा अमेरिका 35 गैर-यूएन संगठनों और पेरिस जलवायु समझौतों से भी अलग हो गया है। इनमें इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC), इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी, इंटरनेशनल सोलर अलायंस, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर और ग्लोबल फोरम ऑन माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट जैसी संस्थाएं शामिल हैं। ट्रंप सरकार का कहना है कि ये संस्थाएं “वोक एजेंडा” को बढ़ावा देती हैं, जो अमेरिकी हितों के खिलाफ है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका अलग, अमेरिका 70 संस्थाओं से अलग, अमेरिका अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, अमेरिका विदेश नीति, ट्रंप, ट्रंप का फैसला, ट्रंप नीति, ट्रंप प्रशासन, डोनाल्ड ट्रंप, वैश्विक संस्थाओं से अलग
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आज शाम एक साथ अंधेरे में डूबेगा पूरा यूपी, जानिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम
Next Article “बेटे अहान पर पर्सनल अटैक होगा तो छोड़ूंगा नहीं” ट्रोल करने वालों को सुनील शेट्टी की सख्त चेतावनी

फीचर

View More

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और फिर…

By vineet verma 8 Min Read

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई…

5 Min Read

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ईरान में महिलाओं के हाथों में राइफलें, रॉकेट लॉन्चर भी! अमेरिका-इजरायल से जंग के लिए ‘लेडी गुरिल्ला’ तैयार करने में जुटा तेहरान

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने महिलाओं को हथियारों की ट्रेनिंग देना शुरू…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। रात करीब…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?