Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: “बेटे अहान पर पर्सनल अटैक होगा तो छोड़ूंगा नहीं” ट्रोल करने वालों को सुनील शेट्टी की सख्त चेतावनी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > “बेटे अहान पर पर्सनल अटैक होगा तो छोड़ूंगा नहीं” ट्रोल करने वालों को सुनील शेट्टी की सख्त चेतावनी
EntertainmentTrending News

“बेटे अहान पर पर्सनल अटैक होगा तो छोड़ूंगा नहीं” ट्रोल करने वालों को सुनील शेट्टी की सख्त चेतावनी

news desk
Last updated: January 23, 2026 1:08 pm
news desk
Share
SHARE

बॉर्डर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा में थी। लेकिन रिलीज़ से पहले ही यह फिल्म एक और वजह से सुर्खियों में आ गई, अभिनेता सुनील शेट्टी का अपने बेटे अहान शेट्टी को लेकर दिया गया सख्त बयान।

दरअसल, फिल्म की रिलीज़ से पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि अगर उनके बेटे अहान को किसी भी तरह से पर्सनली टारगेट किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि वह आलोचना से नहीं डरते, लेकिन जब बात परिवार की आती है तो उनका रवैया पूरी तरह बदल जाता है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि वह अहान को उसके करियर से जुड़े फैसले खुद लेने देते हैं और कभी बेटे पर कोई दबाव नहीं बनाते। लेकिन अगर कोई निजी हमला करता है या गलत तरीके से ट्रोल करता है, तो वह उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। ट्रोलिंग और नेगेटिव पब्लिसिटी पर बात करते हुए उन्होंने कहा- “अगर कोई मेरे बेटे पर पर्सनल अटैक करेगा तो मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। मैं सामने से चुनौती दूंगा। मैं ईमानदार, साफ़दिल और निडर इंसान हूं।”

सुनील शेट्टी ने अहान के करियर के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब अहान की पहली फिल्म ‘तड़प’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, तो इसका असर बेटे की जिंदगी और करियर पर पड़ा। उस वक्त अहान को कई मुश्किलें झेलनी पड़ीं और उसका करियर थोड़े समय के लिए ठहर गया।

उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि स्टार किड होने की वजह से काम आसानी से मिल जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि अहान ने भी अपनी जिंदगी में संघर्ष देखा है। उन्होंने कहा “सब कहते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है, काम तो अपने आप मिलेगा। लेकिन अहान ने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसे आज भी लोग याद करते हैं। अब उसी फिल्म की अगली कड़ी में उनके बेटे अहान शेट्टी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ सुनील शेट्टी के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पिता-बेटे के रिश्ते और भावनाओं की एक खास कहानी बन गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अहान शेट्टी, अहान शेट्टी फिल्म, पर्सनल अटैक, बॉर्डर 2, बॉलीवुड ट्रोलिंग, बॉलीवुड न्यूज़, बॉलीवुड पिता-बेटे कहानी, सुनील शेट्टी, सुनील शेट्टी इंटरव्यू, सुनील शेट्टी बेटे की रक्षा
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका ने WHO से आधिकारिक तौर पर तोड़ा 78 साल पुराना रिश्ता,“ ट्रंप 1 साल में 70 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से हुए अलग
Next Article Delhi Rains: दिन में रात जैसा नजारा! घने बादल और झमाझम बारिश जारी, जानें कब तक चलेगी बारिश

फीचर

View More

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और फिर…

By vineet verma 8 Min Read

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई…

5 Min Read

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में वापस लेते हुए उन्हें राष्ट्रीय…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई है। इसी…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती नदी के उफान के बीच…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डिबाई क्षेत्र…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?