Trending News

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी की ताजपोशी लगभग तय?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के अगले प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलें अब खत्म होने की कगार पर हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार आज इस पर तस्वीर साफ हो सकती है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है और शुक्रवार या शनिवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की संभावना है।

पीएम मोदी की यूपी सांसदों से अहम बैठक

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी एनडीए के सभी सांसदों के साथ विशेष बैठक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, संगठनात्मक रणनीति और नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

पीएम मोदी इससे पहले पश्चिम बंगाल, असम सहित कई राज्यों के सांसदों से मिल चुके हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार संवाद कर रहे हैं। यूपी की बैठक खास मानी जा रही है क्योंकि 14 दिसंबर (रविवार) को प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना है।

एक ही नामांकन की संभावना

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल हो सकता है। हाईकमान द्वारा उसी नाम पर मुहर लगाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

पंकज चौधरी सबसे मजबूत दावेदार

सूत्रों के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है। और आज ही उनके नाम का ऐलान भी हो सकता है।

अन्य दावेदार भी चर्चा में

हालांकि पंकज चौधरी का नाम सबसे मजबूत बताया जा रहा है, लेकिन इनके अलावा कई अन्य नाम भी दौड़ में शामिल हैं—

पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा

दलित नेता विद्यासागर सोनकर

पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

निरंजन ज्योति को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है, खासकर क्योंकि हाल ही में उन्होंने जे.पी. नड्डा से मिलकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

news desk

Recent Posts

थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन? वजह हो सकती है विटामिन B12 की कमी ! रोज़मर्रा की डाइट में जोड़ें ये चीजें

Vitamin B12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह नसों को स्वस्थ रखने,…

37 minutes ago

राज्यपाल ने UP में रोइंग की प्रगति को सराहा, ‘अस्मिता’ पहल और मिशन एशियन गेम्स पर हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…

14 hours ago

US-Iran War: अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर छिड़ा ‘दावों का दंगल’, ट्रंप ने कहा-मिशन सफल; ईरान का दावा- मार गिराए 3 विमान

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…

15 hours ago

मेरठ: बेटी का तलाक होने पर रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, पेश की समाज के लिए मिसाल

मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…

16 hours ago