बाबा वेंगा 2026 भविष्यवाणी
नई दिल्ली: बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को लोग यूँ ही ‘बाल्कन का नॉस्त्रेदमस’ नहीं कहते। 1911 में जन्मीं और 1996 में दुनिया छोड़ने वालीं वेंगा आज भी सोशल मीडिया पर उतनी ही चर्चित हैं, जितनी अपने ज़माने में यूरोप में थीं। कोविड-19, 9/11 और डायना की मौत जैसी बड़ी घटनाओं को लेकर उनकी भविष्यवाणियाँ अक्सर वायरल होती रहती हैं। दावा तो ये भी है कि वे 85% तक सही निकलीं, हालांकि इस पर बहस जारी है। अब इंटरनेट पर उनकी 2026 वाली नई “डरावनी चेतावनी” तैर रही है, जिसमें मार्च से लेकर साल के अंत तक तबाही की बातें कही गई हैं।
बाबा वेंगा की कहानी क्या है?
वास्का सलेवा के नाम से पैदा हुईं वेंगा बचपन में एक तूफान में अंधी हो गईं। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद उन्हें अलौकिक शक्ति मिली। दूसरे विश्व युद्ध से लेकर 90 के दशक तक लोग उनसे सलाह लेने आते रहे। उनकी भविष्यवाणियाँ उन्होंने कभी लिखकर नहीं छोड़ीं, बल्कि उनके सहयोगी ही उन्हें बाद में रिकॉर्ड करते रहे, यानी आधी बातें सुनी-सुनाई भी हो सकती हैं।
2026 की वायरल भविष्यवाणियाँ—क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा?
सोशल मीडिया पर छाई रिपोर्टों के मुताबिक, वेंगा ने 2026 को “विनाशकारी वर्ष” बताया है। कहा जा रहा है कि मार्च से तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है जिसमें रूस–चीन और अमेरिका–यूरोप आमने-सामने होंगे। अप्रैल से जून तक बड़े भूकंप, ज्वालामुखी और चरम मौसम पृथ्वी का 7–8% हिस्सा तबाह कर देंगे। इतना ही नहीं, दिसंबर तक किसी “अंतरिक्ष वस्तु” या “एलियन संपर्क” की अफवाहें भी जुड़ गई हैं, जो जरा ज़्यादा साइंस-फिक्शन वाली लगती हैं।
तो क्या इन भविष्यवाणियों पर भरोसा करना चाहिए?
ज़्यादातर विशेषज्ञ कहा रहे हैं कि वेंगा की कई भविष्यवाणियाँ बाद में फिट की जाती हैं, और उनकी 85% सटीकता वाली बात काफी बढ़ा-चढ़ा कर बताई जाती है। हाँ, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय तनाव जैसी चीजें असली खतरे हैं, इसका ज़िक्र हर रिपोर्ट में मिलता है।
असली लड़ाई जलवायु संकट, युद्ध रोकने के प्रयास और टेक्नोलॉजी को सही दिशा में ले जाने की है। बाकी, इंटरनेट की भविष्यवाणियाँ तो रोज़ बदलती रहती हैं। आप क्या सोचते हैं, बाबा वेंगा की बातें सच हो सकती हैं?
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…